Ladla Bhai Yojana: महाराष्ट्र सरकार लाई ‘लाडला भाई योजना’, मिलेंगे हर महीने 10 हजार रुपए, पढ़े पूरी खबर
Ladla Bhai Yojana : महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने ‘लाडली बहना योजना’ की तर्ज पर ‘लाडला भाई योजना’ (Ladla Bhai Yojana) का ऐलान किया है. आषाढ़ी एकादशी के पर्व पर पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में पूजा के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ‘लाडला भाई योजना’ (Ladla Bhai Yojana) के तहत महाराष्ट्र सरकार 12वीं पास युवाओं को हर महीने 6000 रुपए देगी. इसके अलावा डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपए और ग्रेजुएट को 10,000 रुपए महीना दिया जाएगा. दरअसल, महाराष्ट्र में कुछ महीनों में ही चुनाव होने हैं. माना जा रहा है कि शिंदे सरकार ने इस फैसले के जरिए विपक्ष के बेरोजगारी वाले मुद्दे को खत्म करने की कोशिश की है.
यह भी पढ़े :- Balodabazar : बदमाशों के हौसले बुलंद, चौकी प्रभारी की कार को किया आग के हवाले, कार हुई खाक…
बता दें कि महाराष्ट्र में विपक्ष युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को बीते लंबे समय से उठाता रहा है। शिंदे सरकार ने युवाओं के लिए आर्थिक मदद का ऐलान कर एक तरह से विपक्ष को भी जवाब दिया है। सीएम एकनाथ शिंदे की इस घोषणा को इसी साल होने वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि सरकार ने चुनाव से कुछ महीने पहले ये घोषणा कर कई वर्गों को साधने की कोशिश की है।
उद्धव ठाकरे ने उठाया था बेरोजगार युवाओं का मुद्दा
कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र में बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने विधानसभा सत्र के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं मध्य प्रदेश की लाडली योजना की तरह ही महाराष्ट्र के युवाओं के लिए लड़कों के लिए योजना लाने की मांग करता हूं। आज लड़की और लड़कों में कोई फर्क नहीं है। ऐसे में हमें लड़कों और लड़कियों को एक समान ऐसी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।



