Google Analytics —— Meta Pixel

बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग में 3 माह के भीतर शुरू हो सकेगा ओवर ब्रिज निर्माण: MLA चंद्राकर

Mahasamund MLA Vinod Chandrakar: महासमुंद विधायक विनोद और संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद से रायपुर के बीच बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग में बहुप्रतिक्षित ओवर ब्रिज निर्माण तीन महीने के भीतर शुरू होने की संभावना है। ओवर ब्रिज निर्माण के लिए जहां टेंडर जारी की गई है। वहीं भू अर्जन की कार्रवाई की प्रक्रियाधीन है। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग में ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 58 करोड़ 66 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।

यह भी पढ़ें:- एक प्यार ऐसा भी…पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने भी तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर

26 जुलाई 2023 को इसके लिए 48.26 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। 11 सितंबर 2023 को टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि है इसके बाद टेंडर खोला जाएगा। बाद इसके संभवतः नवंबर महीने से ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भूतल मंत्रालय में भू-अर्जन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि जल्द ही क्षेत्रवासियों को बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग में ओवर ब्रिज की सौगत मिल सकेगी। ओवर ब्रिज निर्माण से लोगों को क्रॉसिंग में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। (Mahasamund MLA Vinod Chandrakar)

58 करोड़ 66 लाख रूपए की स्वीकृति 

गौरतलब है कि संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने 21 अप्रैल 2022 को सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग में ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति के लिए पत्र लिखा था। विधायक चंद्राकर की पहल और अनुरोध पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने जवाब देते हुए बताया था कि बेलसोंडा के पास रेलवे क्रासिंग में ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को वार्षिक योजना 2022-2023 में शामिल किया गया। वहीं प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द प्राक्कलन जमा करने के बाद ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 58 करोड़ 66 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। (Mahasamund MLA Vinod Chandrakar)

Back to top button
error: Content is protected !!