Google Analytics —— Meta Pixel

अंचल की प्रतिष्ठित कवियित्रियों की रचनाओं से गूंजा सदन, पढ़ें पूरी खबर

Mahila Kavya Sandhya: रायपुर में साहित्य सृजन संस्थान छत्तीसगढ़ की ओर से वृंदावन हॉल में महिला दिवस का विशेष कार्यक्रम महिला काव्य संध्या आयोजित की गई, जिसमें अंचल की प्रतिष्ठित कवियित्रियों की रचनाओं से सदन गुंजायमान हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात राष्ट्रीय कवियत्री कुसुम सिंह “अविरल” कानपुर से इस विशेष कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ की ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ कवियत्री संतोष झांझी भिलाई, शोभायमान रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने की।

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- EVM, ED और CBI में है राजा की आत्मा

कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने ने संस्था के सचिव योगेश शर्मा “योगी” सक्रिय रहे। साहित्य सृजन संस्था द्वारा फरवरी माह के सम्मान “साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान “से अर्पणा द्विवेदी “अंजन “,बिलासपुर और अनिता शरद झा,रायपुर को सम्मानित किया गया। मंच महिला उत्सव और होली की रंग बिरंगी फुहारों से भरी रचनाओं से सुसज्जित हुआ। अतिथि महिलाओं को संस्था की कार्यकारिणी महिला सदस्यों ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग को भी तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।  (Mahila Kavya Sandhya)

Back to top button
error: Content is protected !!