Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सौगात, महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त जारी

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त जारी कर दी गई है, जिसके तहत 648 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी हुई है। मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त जारी की गई। प्रदेश की 69 लाख 32 हजार से ज्यादा महिलाओं को राशि जारी हुई। अब तक लगातार 15 महीने में 9788.78 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश की महिलाओं को योजना के तहत दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों में 9788.78 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किश्त का भुगतान सुनिश्चित हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!