Google Analytics —— Meta Pixel

गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा : 6 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित गोदावरी इस्पात फैक्ट्री (Major accident at Godavari Steel Factory) में आज शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के निर्माणाधीन हिस्से के ढहने से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसा दो घंटे पहले हुआ है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ बनेगा सेमीकंडक्टर मिशन का अग्रणी केंद्र – CM साय

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त दर्जनभर मजदूर और फैक्ट्री के अफसर मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मृतकों में फैक्ट्री के कुछ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई। मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस का अतिरिक्त बल, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। (Major accident at Godavari Steel Factory)

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। (Major accident at Godavari Steel Factory)

Back to top button
error: Content is protected !!