Google Analytics —— Meta Pixel

Shiv Khori Accident : हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौत, 40 घायल

Shiv Khori Accident : कुरुक्षेत्र से शिव खोड़ी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस चौकी चौरा तुगी मोड़ के पास एक तीखे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पहाड़ी से लुढ़क गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कालीधार इलाके में बस सड़क से फिसलकर 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि बस श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- IND vs PAK ISIS Threat : भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले की धमकी, ISIS ने दी है धमकी

प्राथमिक उपचार के बाद कई लोगों को जम्मू जीएमसी भेज दिया गया। कुछ घायलों का चौकी चौरा अस्पताल और अखनूर उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जम्मू-पुंछ हाईवे पर कालीधार मंदिर के पास बस खाई में गिर गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट ने एक बयान में कहा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस से यात्रियों को ले जा रही एक बस जम्मू के अखनूर के टांडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बचाव अभियान जारी है। (Shiv Khori Accident)

जम्मू से शिवखोड़ी को जा रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी को जा रही थी। इस दौरान अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। (Shiv Khori Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!