Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने बढ़ाई 14 दिन न्यायिक हिरासत

Land Scam Case: कथित जमीन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई है। पीएमएलए कोर्ट ने बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में शामिल राज्य के पूर्व सीएम समेत आठ लोगों की न्यायिक हिरासत अवधि दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े :- IND vs PAK ISIS Threat : भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले की धमकी, ISIS ने दी है धमकी

जेल में बंद हेमंत सोरेन को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। पेशी के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन एवं बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो सद्दाम, मो अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और इरसाद अख्तर की न्यायिक हिरासत अवधि 2 सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। अगली पेशी 13 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी।

31 जनवरी को हुई थी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी रांची के बड़गाईं अंचल में करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन से संबंधित मामले में हुई थी. आरोप है कि उन्होंने इस जमीन को अवैध तरीके से खरीददारी की थी. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने इस मामले में हेमंत सोरेन को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद इसी साल 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. इस केस में अबतक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

रेगुलर बेल याचिका पर 10 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई
इस मामले में हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका फाइल की है, जिस पर 10 जून को सुनवाई होगी. पिछले मंगलावर को जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच ने इस मामले की सुनवाई की थी. लेकिन, उन्हें तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी थी. वहीं, ED ने इस मामले में जवाब दाखिल करने और पक्ष रखने के लिए वक्त मांगा है. अदालत ने जांच एजेंसी को 10 जून के पहले शपथ पत्र के जरिए जवाब दाखिल करने को कहा है. (Land Scam Case)

इसके पहले इस मामले में रांची की स्पेशल PMLA कोर्ट ने 13 मई को हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. सोरेन ने ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी. 21-22 मई को सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए नाराजगी जताई थी. (Land Scam Case)

Back to top button
error: Content is protected !!