Google Analytics —— Meta Pixel

ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई… रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में 10 ठिकानों पर छापा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में कार्रवाई तेज हो गई है। रविवार को ACB-EOW की टीम ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शराब कारोबारियों के घरों पर दबिश दी। प्रदेशभर में करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : नामदेव दंपति का शेयर मार्केट फ्रॉड, 10-12 करोड़ की ठगी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में 3-4 जगह छापा पड़ा, जिसमें देवनगरी इलाके में कारोबारी अवधेश यादव के घर पर टीम ने दस्तावेज खंगाले।

जांच में सामने आया कि 2019 से 2022 के बीच लाइसेंसी दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची गई, जिससे राज्य के राजस्व विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ। नकली होलोग्राम का काम नोएडा की PHSE कंपनी को नियम बदलकर टेंडर देकर कराया गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!