Google Analytics —— Meta Pixel

ACB की बड़ी कार्रवाई! SDM ऑफिस में रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी और ऑपरेटर

CG Patwari Arrested : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एसडीएम कार्यालय चांपा की भूमि अधिग्रहण शाखा में पदस्थ अमीन पटवारी और ऑपरेटर को ₹1.80 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार (CG Patwari Arrested ) किया है। यह कार्रवाई एसीबी बिलासपुर यूनिट ने की।

यह भी पढ़े :- रायपुर में कथावाचक और महिला को लेकर दंपती के बीच हुआ विवाद, इलाके में मचा हंगामा

किसान ने की थी शिकायत

ग्राम रायपुरा (जिला सक्ती) निवासी किसान बुधराम धीवर ने 16 अक्टूबर को एसीबी बिलासपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान ने बताया था कि उसकी और उसकी बहन की जमीन ग्राम कोसमंदा (जांजगीर) में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के लिए अधिगृहित की गई थी। इसके बदले ₹35,64,099 का मुआवजा अगस्त 2025 में उनके संयुक्त बैंक खाते में जमा किया गया था।

किसान का आरोप था कि मुआवजा राशि प्राप्त करने के बाद भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन ने रकम निकालने में “मदद” के नाम पर ₹1.80 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

ऑपरेशन ट्रैप में धरे गए दोनों आरोपी

योजना के तहत गुरुवार को किसान को चिन्हित राशि ₹1.80 लाख देकर भेजा गया। जैसे ही आरोपी बिहारी सिंह ने रकम स्वीकार की, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में दबिश दी और दोनों आरोपियों—बिहारी सिंह व राजकुमार देवांगन—को रंगे हाथ गिरफ्तार (CG Patwari Arrested ) कर लिया।

टीम ने मौके से पूरी रिश्वत राशि जब्त की। अचानक हुई कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह एसीबी बिलासपुर यूनिट की इस वर्ष की 36वीं ट्रैप कार्रवाई है।

Back to top button
error: Content is protected !!