Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: विवेक शर्मा बने नए महाधिवक्ता

प्रफुल्ल भारत का त्यागपत्र स्वीकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन करते हुए महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना में यह निर्णय औपचारिक रूप से घोषित किया गया। उनके इस्तीफे के बाद बिलासपुर के अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में CM साय बोले -प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल ने विवेक शर्मा को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से महाधिवक्ता पद का दायित्व संभालने का अधिकार प्रदान किया है।

विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने इस नियुक्ति से संबंधित आदेश सभी विभागों, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!