Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी लिस्ट जारी, 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी बदले; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी तबादला आदेश के तहत 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), राजस्व निरीक्षक, लेखापाल सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग नगरीय निकायों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

रायपुर नगर निगम के अधिकारियों का भी तबादला

जारी सूची में रायपुर नगर निगम के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। नगर निगम में जोन कमिश्नर के पद पर कार्यरत विनोद कुमार पाण्डेय का तबादला नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार किया गया है। उन्हें नई पदस्थापना के तहत वहां जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूजा पिल्ले की रायपुर नगर निगम में वापसी

तबादला आदेश के तहत पूजा पिल्ले को मंदिर हसौद से स्थानांतरित कर रायपुर नगर निगम में पदस्थ किया गया है। उनकी इस नई पदस्थापना को रायपुर नगर निगम में वापसी के रूप में देखा जा रहा है।

कई नगरीय निकायों में बदली जिम्मेदारी

विभाग की ओर से जारी आदेश में विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना बदली गई है। इसमें CMO, राजस्व निरीक्षक, लेखापाल समेत अन्य संवर्गों के कर्मचारी शामिल हैं। तबादलों के जरिए निकायों में प्रशासनिक कामकाज को व्यवस्थित करने और जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करना होगा।

देखें लिस्ट

Back to top button
error: Content is protected !!