Google Analytics —— Meta Pixel

Russia Plane Crash: रूस में बड़ा विमान हादसा, 50 यात्रियों वाला प्लेन क्रैश, सभी के मारे जाने की आशंका

Russia Plane Crash: रूस में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, 50 लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। राहत और बचाव दल को क्रैश साइट से विमान का मलबा मिल गया है। हालांकि, अब तक किसी जीवित यात्री के मिलने की सूचना नहीं है, जिससे सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर ईडी का शिकंजा, 35 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान एक आंतरिक उड़ान पर था और उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रडार से संपर्क टूट गया था। इसके बाद खोज अभियान शुरू किया गया, जिसमें कुछ घंटों बाद विमान का मलबा एक दूरदराज इलाके में बरामद किया गया।

प्रशासन ने हादसे (Russia Plane Crash) की पुष्टि करते हुए कहा है कि रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है, और शवों की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी या खराब मौसम हादसे की वजह हो सकता है।

इस भीषण विमान दुर्घटना (Russia Plane Crash) को लेकर रूस में शोक की लहर है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!