Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Naxal Encounter – नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी भी मारा गया

Chhattisgarh Naxal Encounter: गरियाबंद जिले में पिछले 48 घंटे से जारी नक्सल ऑपरेशन अब समाप्त हो गया है। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़े :- रायगढ़ में 4 लोगों की हत्या का मामला, मृतक के पड़ोसी और उसके नाबालिग बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया

संयुक्त कार्रवाई E-30, CRPF और STF के जवानों ने की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मार गिराए गए, जिनमें 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली शामिल हैं।

मारे गए नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम सीसी कमेटी मेंबर मनोज उर्फ मोडेम बालाकृष्णन का है, जिस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। वहीं 25 लाख का इनामी नक्सली प्रमोद भी ढेर हुआ है।

सुरक्षा बलों ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और बारूद बरामद किया है, जिनमें कई ऑटोमैटिक वेपन्स शामिल हैं।

एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद ने इस सफलता को महत्वपूर्ण बताते हुए जवानों को बधाई दी। (Chhattisgarh Naxal Encounter)

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक गरियाबंद में 28 नक्सली मारे गए हैं, जबकि 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। (Chhattisgarh Naxal Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!