Google Analytics —— Meta Pixel

GST 2.0 पर मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किसानों और आम लोगों को गिनाए फायदे

Benefits of GST 2.0 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में GST 2.0 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Naxal Encounter – नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी भी मारा गया

सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि GST अब “Good and Simple Tax” बन चुका है, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था अस्थिर थी, लेकिन पिछले एक दशक में पीएम मोदी ने देश को आर्थिक महाशक्ति बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “विश्व रैंकिंग में भारत को 10वें से 5वें स्थान पर लाने के बाद, अब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने देश को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। GST 2.0 से भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता साफ है।”

उन्होंने बताया कि GST 2.0 में टैक्स स्लैब को चार से घटाकर दो कर दिया गया है। इसे उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2025 पर GST सुधार का वादा किया था और मात्र 20 दिनों में उसे लागू कर दिखाया।

सरकार के मुताबिक, GST 2.0 से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें, कपड़े, जीवन बीमा और ऑटोमोबाइल सेक्टर अब और सस्ते होंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस सुधार से हर परिवार को औसतन 50,000 रुपये की बचत होगी।

किसानों के लिए भी इसे वरदान बताया गया। खाद जैसे आवश्यक सामानों को 5% टैक्स स्लैब में लाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल बिकने वाले करीब 9 लाख ट्रैक्टरों से किसानों को 6,000 करोड़ रुपये का लाभ होगा। वहीं, लघु वनोपज की प्रोसेसिंग मशीनों पर टैक्स छूट से छत्तीसगढ़ को विशेष फायदा मिलेगा।

सीएम साय ने कहा कि GST 2.0 न सिर्फ अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि हर नागरिक के जीवन को आसान बनाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!