Trending
CG IPS Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 5 IG और जिलों के 9 SP बदले गए, जारी हुआ आदेश, पढ़े पूरी खबर

CG IPS Transfer News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, जिनमें दो जिले के पुलिस रेंज में आईजी भी बदले गए हैं।
यह भी पढ़े :- सुप्रीम कोर्ट को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही भाजपा: AIMIM सांसद ओवैसी
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 5 IG, 1 DIG, 1 AIG समेत 9 जिलों के SP शामिल हैं। सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के IG भी बदले गए हैं। इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है। (CG Transfer News)
सूची इस प्रकार है
- पवन देव (भापुसे-1992) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर के अतिरिक्त अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।
- अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004), पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया।
- ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, नवा रायपुर बनाया गया।
- दीपक कुमार झा (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज।
- अभिषेक शांडिल्य (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया।
- बालाजी राव सोमावार (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का दायित्व सौंपा गया।
- अजातशत्रु बहादुर सिंह (भापुसे-2011) को पुलिस उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा।
- विवेक शुक्ला (भापुसे-2012) को एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया।
- राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, सरगुजा बनाया गया है।
- विजय अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, दुर्ग बनाया गया है।
- जितेंद्र शुक्ला (भापुसे-2013) पुलिस अधिक्षक, दुर्ग को सेनानी, 5वीं, छसबल, जगदलपुर बनाया गया है।
- श्रीमती भावना गुप्ता को पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।
- सूरज सिंह (भापुसे-2015) को पुलिस अधीक्षक, धमतरी बनाया गया है।
- त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016) को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा नियुक्त किया गया।
- लक्ष्मी वर्मा (भापुसे-2016) को पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखदान गंडई बनाया गया है।
- अंजनेय वार्ष्नेय (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ बनाया गया है।
- पुष्कर शर्मा (भापुसे-2016) को सेनानी, वीआईपी वाहिनी, माना नियुक्त किया गया है।
- योगेश कुमार पटेल (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, बालोद बनाया गया है।
- एस.आर. भगत (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही बनाया गया है।
- विजय पाण्डे (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा बनाया गया है।। (CG IPS Transfer News)
यहां देखें आदेश की कॉपी




