Malaria Free Campaign: छत्तीसगढ़ में मलेरिया के खिलाफ निर्णायक बढ़त, 61.8% बिना लक्षण वाले मरीज समय पर पहचाने गए

Malaria Free Campaign: रायपुर| छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान (12वां चरण) के तहत घर-घर जाकर की गई स्क्रीनिंग और सक्रिय जनजागरूकता अभियान से मलेरिया की रोकथाम में अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है। 25 जून से 14 जुलाई 2025 तक चले इस अभियान में कुल 1,39,638 लोगों की जांच की गई, जिनमें 1884 मलेरिया पॉजिटिव मरीज सामने आए। इनमें से 1165 मरीज (61.8%) बिना लक्षण (Asymptomatic) थे, जिनकी पहचान समय रहते हो गई, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सका।
यह भी पढ़ें :- Mor Gaon Mor Pani: मुख्यमंत्री ने किया ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अभियान की सफलता पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी और कहा, “हमारी नीति है— बीमारी का इंतजार मत करो, बीमारी से पहले पहुँचो।” उन्होंने इसे मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में निर्णायक कदम बताया। (Malaria Free Campaign)
इस अभियान में मिले कुल मामलों में से 75% से अधिक बच्चे थे, जो संवेदनशील वर्ग में आते हैं। 92% मलेरिया पॉजिटिव केस Plasmodium falciparum (Pf) प्रकार के पाए गए, जो तेजी से गंभीर हो सकते हैं। इनकी समय रहते पहचान कर जटिलताओं को टालने में सफलता मिली। (Malaria Free Campaign)
बस्तर के दूरस्थ जिलों में भी स्वास्थ्य तंत्र की पहुंच
दंतेवाड़ा जिले में 706 मलेरिया पॉजिटिव केस मिले, जिनमें 574 मरीज बिना लक्षण वाले थे। यहां 12.06% लक्ष्य प्राप्ति दर के साथ सरकार की रणनीति प्रभावी साबित हुई। इसी तरह सुकमा जिले में 15,249 लोगों की जांच में 372 पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें से 276 Asymptomatic थे। (Malaria Free Campaign)
इससे स्पष्ट है कि प्रो-एक्टिव स्क्रीनिंग और सामुदायिक भागीदारी के दम पर सरकार “साइलेंट संक्रमण” की श्रृंखला को तोड़ने में सफल हो रही है।
प्रभावशाली निष्कर्ष और आँकड़े
-
27,266 घरों में स्क्रीनिंग टीमों की पहुंच
-
1247 गर्भवती महिलाओं की जांच, केवल 10 पॉजिटिव (0.08%)
-
92% घरों में LLIN (मच्छरदानी) का उपयोग
-
68.73% घरों में Indoor Residual Spray कवरेज
-
614 घरों में मच्छर लार्वा पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई
यह अभियान न केवल एक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है, बल्कि समयबद्ध, वैज्ञानिक, और सहभागी प्रयास का जीवंत उदाहरण भी है। सरकार अब इस मॉडल को आगे भी विस्तार देने की योजना बना रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को मलेरिया मुक्त राज्य बनाने का सपना हकीकत में बदला जा सके।



