Google Analytics —— Meta Pixel

Mor Gaon Mor Pani: मुख्यमंत्री ने किया ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन

Mor Gaon Mor Pani: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत निहारिका बारीक, आयुक्त मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक तारण प्रकाश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Kiara Advani daughter born: बेटी के जन्म से झूम उठा बॉलीवुड, कियारा आडवाणी बनीं मां, सिद्धार्थ के साथ साझा की खुशखबरी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंचायती राज दिवस से शुरू हुए इस विशेष अभियान ने जल संरक्षण के प्रति अभूतपूर्व जनचेतना पैदा की है। ग्राम पंचायतों की सक्रियता और नागरिकों की स्वप्रेरित भागीदारी के चलते यह एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि पुस्तिका में विभिन्न पंचायतों द्वारा किए गए नवाचारों और उल्लेखनीय प्रयासों को संकलित किया गया है, जो अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। उन्होंने बताया कि सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई है।

राज्य के 11,000 से अधिक ग्राम पंचायत भवनों की दीवारों पर भूजल स्तर अंकित किए गए हैं, जिससे जल के महत्व को लेकर व्यावहारिक चेतना आई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जनसहभागिता के ज़रिए जल संरक्षण को एक आंदोलन में बदलना।

‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत रैलियों, दीवार लेखन, और प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से अब तक 56,000 से अधिक लोगों को जल प्रबंधन में प्रशिक्षित किया गया है। (Mor Gaon Mor Pani)

GIS तकनीक की सहायता से योजनाएं बनाई जा रही हैं और जलदूत ऐप से खुले कुओं के जल स्तर की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा परकोलेशन टैंक, अर्दन डैम, डिफंक्ट बोरवेल रिचार्ज स्ट्रक्चर जैसे उपायों से जल पुनर्भरण को बढ़ावा मिल रहा है।(Mor Gaon Mor Pani)

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ की यह पहल देशभर के लिए जल संरक्षण का एक आदर्श मॉडल बनकर उभरेगी। (Mor Gaon Mor Pani)

Back to top button
error: Content is protected !!