Google Analytics —— Meta Pixel

मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान,15.92 लाख लोगों की होगी जांच

Malaria Free Chhattisgarh Campaign: प्रदेश के ज्यादा मलेरिया प्रभावित बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में 28 नवंबर से मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान संचालित किया जा रहा है। मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के नौंवे चरण में इन सभी जिलों में 15 लाख 92 हजार लोगों की मलेरिया जांच की जाएगी। यह अभियान 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान मलेरिया की जांच और इलाज के साथ ही इससे बचाव के लिए जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी चलाई जाएंगी। साथ ही लोगों को रोज मच्छरदानी के उपयोग के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान से भारत वापस आई अंजू, गांव में एंट्री पर लगी रोक

चिन्हांकित गांवों में घर-घर मच्छर लार्वा सर्वेक्षण कर मच्छर उत्पन्न करने वाले स्रोतों को नष्ट किया जाएगा और पानी के समुचित रखरखाव व मच्छर से सुरक्षा के लिए लोगों को समझाईश दी जाएगी। घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय भी लोगों को बताए जाएंगे। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य में मलेरिया नियंत्रण के लिए 28 नवंबर से 19 दिसंबर तक मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 9वां चरण संचालित किया जा रहा है। (Malaria Free Chhattisgarh Campaign)

घर-घर जाकर मलेरिया की जांच

इस दौरान बस्तर संभाग के 30 विकासखंडों के 2297 गांवों में 15 लाख 92 हजार लोगों की मलेरिया जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1654 सर्वे दलों का गठन किया गया है। अभियान के दौरान 125 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 598 उप स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत मलेरिया की जांच और उपचार के लिए दल सक्रिय रहेंगे। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और मितानिनें घर-घर जाकर मलेरिया की जांच करेंगी। (Malaria Free Chhattisgarh Campaign)

Back to top button
error: Content is protected !!