Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में मिला नर कंकाल, इलाके में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

रायपुर। रायपुर की राजधानी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब उरला स्थित मेटल पार्क इलाके में एक नर कंकाल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े :- नकल कानून पर छिड़ी जंग, बैज ने बताया छलावा, मुख्यमंत्री साय बोले- कांग्रेस ने युवाओं के सपने का घोटा गला

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिलीप (उम्र लगभग 45-50 वर्ष) के रूप में की जा रही है, जिसकी करीब एक माह पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हालांकि, पुलिस द्वारा अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।

उरला थाना क्षेत्र पुलिस के मुताबिक, फिलहाल कंकाल बरामद हुआ है और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!