इंफोसिस कैंपस में महिला सहकर्मियों का गुप्त वीडियो बनाता पकड़ा गया युवक, 30 अश्लील क्लिप बरामद
इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी सफाई

Infosys Bathroom Video scandal : बेंगलुरु शहर के इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित इंफोसिस कैंपस में महिला कर्मचारियों की निजता का उल्लंघन करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक 28 वर्षीय कर्मचारी स्वप्निल नागेश माली को महिला सहकर्मियों के बाथरूम में छिपकर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े :- Headmaster arrested : महिला टॉयलेट में मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाता था स्कूल हेडमास्टर, गिरफ्तार
महिला कर्मचारी की सतर्कता से खुला मामला
यह घटना 30 जून को सामने आई जब एक महिला कर्मचारी ने बाथरूम के दरवाजे पर संदिग्ध परछाईं देखी। उसे शक हुआ और जब उसने छानबीन की तो स्वप्निल को मोबाइल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला की चीख सुनकर आरोपी ने माफी मांगी, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका।
आरोपी के मोबाइल में मिलीं 30 अश्लील क्लिप
इंफोसिस के एचआर विभाग ने तत्काल आंतरिक जांच शुरू की। आरोपी के मोबाइल से करीब 30 महिलाओं के गुप्त रूप से बनाए गए वीडियो बरामद हुए। इसके बाद पीड़िता ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। (Infosys Bathroom Video scandal)
कंपनी ने क्या कहा?
इंफोसिस की ओर से जारी बयान में कहा गया: संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से कंपनी से अलग किया गया है। हम पीड़िता का साथ दे रहे हैं और पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। इंफोसिस एक ऐसा कार्य वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है जो हर प्रकार के उत्पीड़न से मुक्त हो। हमारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाती है। (Infosys Bathroom Video scandal)



