Google Analytics —— Meta Pixel

छोटी दीपावली पर इकलौते बेटे ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, जलकर मौत, मां बोली- अब मैं किसके लिए जियूं

Man Suiside in Jhansi: झांसी के हाईड्रिल कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां 35 साल के चंदन वर्मा ने पारिवारिक विवाद के कारण अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद वह जिंदा जल गया। चंदन सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी मां उर्मिला ने बताया कि शाम को वह शराब पीकर घर लौटा और उनसे झगड़ा करने लगा। गुस्से में उसने खाना फेंक दिया। बेटे के भूखा न रहने के लिए मां मटर पनीर लेने के लिए घर से बाहर गई। इसी दौरान चंदन ने घर में ही खुद को आग लगा ली।

यह भी पढ़ें:- शक और विवाद ने पिता-पुत्र का तोड़ा रिश्ता, दीपावली पर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट 

पड़ोसियों ने आग और धुएं को देखकर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक चंदन पूरी तरह जल चुका था। मां उर्मिला ने बताया कि उनका पति आठ साल पहले कैंसर से चल बसे थे और उनकी नौकरी बेटे चंदन को मिली थी। चंदन की शादी बंगला घाट की नेहा से हुई थी, लेकिन उसकी शराब की लत और झगड़ों के कारण पत्नी दो साल पहले मायके चली गई। इसके बाद चंदन मानसिक तनाव में आ गया था और ज्यादा शराब पीने लगा था।

मां उर्मिला ने रोते हुए कहा कि पहले बेटी चली गई, फिर पति, अब बेटा भी मुझे छोड़ गया। अब मैं किसके लिए जियूं। दरअसल, मां होटल से जब मटर पनीर लेकर लौटी तो घर के बाहर भीड़ जमा थी और अंदर भीषण आग लगी थी। वो हाथ में मटर पनीर लिए थी और बेटे के बारे में पूछने लगी। पहले तो मां को लगा कि बेटे ने घर में आग लगा दी, लेकिन आग बुझने के बाद बेटे की जली हुई लाश मिली तो मां उर्मिला बेहोश होकर गिर पड़ी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण युवक ने आत्मदाह किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!