Google Analytics —— Meta Pixel

शक और विवाद ने पिता-पुत्र का तोड़ा रिश्ता, दीपावली पर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट 

Murder in Raipur: राजधानी रायपुर के सरोरा के मजदूर नगर में दीपावली के त्यौहार की खुशियों के बीच एक पारिवारिक विवाद ने एक पिता की जान ले ली। उरला थाना क्षेत्र में रहने वाले 21 साल के दिनेश कुमार सेन ने अपने पिता देव प्रसाद सेन (45) को चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिकक शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे यह घटना हुई। मृतक देव प्रसाद सेन की लाश घर के कमरे में पड़ी मिली, जहां चारों तरफ खून के छींटे थे। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि पिता और बेटे के बीच पहले से ही तनाव था।

यह भी पढ़ें:- बलरामपुर में घरेलू विवाद से खौफनाक वारदात, कहीं मानसिक रूप से अस्वस्थ शख्स तो कहीं गुस्साए पति ने की पत्नी की हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी दिनेश को शक था कि उसकी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध हैं। इसके अलावा दिनेश ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी, जिस कारण भी दोनों के बीच विवाद रहता था। साथ ही घर के खर्च को लेकर भी दोनों के बीच बहस होती थी। वारदात के समय भी दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। गुस्से में आकर दिनेश ने अपने पास रखा चाकू उठाया और पिता के पीठ और पसली पर कई वार किए। देव प्रसाद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और वहीं दम तोड़ दिया। (Murder in Raipur)

पुलिस ने घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और आरोपी को कुछ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। एएसपी रायपुर लखन पटले ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यह दुखद घटना पारिवारिक विवादों की गंभीरता को दर्शाती है, खासकर त्योहारी मौकों पर जब परिवार एक साथ खुशी मानती है। यह घटना सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास और मानवीय रिश्तों पर भी गहरा सवाल खड़ा करती है। इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिसे आपने पाल पोसकर बड़ा किया है वो आपका कब तक साथ देगा। (Murder in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!