PM नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’, G-20 समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

Mann Ki Baat Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 95वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने G-20, भारत की स्पेस सेक्टर में जगह, दुनिया में बढ़ती भारतीय संगीत की लोकप्रियता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भजन भी प्ले किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुझे तेलंगाना से हरिप्रसाद गारू ने हाथ से G-20 के लोगो बुनकर भेजा है। ये शानदार उपहार देखकर मैं हैरान रह गया। मेरे मन में विचार आया कि तेलंगाना में बैठे व्यक्ति में G-20 सम्मेलन से खुदको कितना जुड़ा हुआ महसूस करता है।

यह भी पढ़ें:- अमेजन का बड़ा फैसला, अब फूड डिलीवरी बिजनेस बंद करने का किया ऐलान

‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे शांति हो या एकता, पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता की बात हो, या फिर सतत विकास की, भारत के पास इनसे जुड़ी चुनौतियों का समाधान है। हमने G-20 के लिए ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ की जो थीम दी है, उससे वसुधैव कुटुम्बकम के लिए हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है।

उन्होंने कहा कि भारत स्पेस के सेक्टर में अपनी सफलता अपने पड़ोसी देशों से भी साझा कर रहा है। कल ही भारत ने एक सैटेलाइट लॉन्च की, जिसे भारत और भूटान ने मिलकर विकसित किया है। इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग भारत-भूटान के मज़बूत संबंधों का प्रतिबिंब है। ड्रोन के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले हमने देखा कि कैसे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ड्रोन के जरिए सेब ट्रांसपोर्ट किए गए। (Mann Ki Baat Modi)

PM मोदी ने कहा कि बीते 8 सालों में भारत से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का निर्यात साढ़े तीन गुना बढ़ गया है। इलेक्ट्रिकल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की बात करें तो इनका निर्यात 60 गुना बढ़ा है। इससे पता चलता है कि भारतीय संस्कृति और संगीत की लोकप्रियता दुनिया में बढ़ रही है। नागा संस्कृति के जो खूबसूरत आयाम धीरे-धीरे खोने लगे थे उन्हें ‘LIDI KROU’ संस्था ने पुनर्जीवित करने का काम किया है। उदाहरण के लिए इस संस्था ने नागा संगीत की एल्बम लॉन्च करने का काम शुरू किया है। (Mann Ki Baat Modi)

PM ने कहा कि झारखंड के संजय कश्यप को अच्छी पुस्तकों की कमी का सामना करना पड़ा था। वो अब झारखंड के कई ज़िलों में बच्चों के लिए लाइब्रेरी मैन बन गए हैं…उन्होंने झारखंड के कई ज़िलों में बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोल दी है। हरदोई के गांव बांसा में जतिन ललित सिंह शिक्षा की अलख जगाने में जुटे हैं। जतिन ने 2 साल पहले यहां सामुदायिक पुस्तकालय और अनुसंधान केंद्र शुरू किया। यहां 3000 से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध हैं। (Mann Ki Baat Modi)

PM मोदी ने कहा कि भारत स्पेस के सेक्टर में अपनी सफलता अपने पड़ोसी देशों से भी शेयर कर रहा है। कल ही भारत ने एक सैटेलाइट लॉन्च की, जिसे भारत और भूटान ने मिलकर विकसित किया है। इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग भारत-भूटान के मजबूत संबंधों का प्रतिबिंब है। PM मोदी ने कहा कि ड्रोन के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले हमने देखा कि कैसे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ड्रोन के जरिए सेब ट्रांसपोर्ट किए गए।

वहीं गुजरात में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुनी। जबकि अगरतला में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुना। इधर, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘मन की बात’ सुना। (Mann Ki Baat Modi)

Related Articles

Back to top button