Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई संकुल में वृहद वृक्षारोपण अभियान – हरियर पाठशाला योजना के तहत रोपे गए 751 पौधे

Ek Ped Maa Ke Naam :   रायपुर कलेक्टर के निर्देशन में संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान अंतर्गत हरियर पाठशाला योजना के तहत जिले में लगातार पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को विकासखंड आरंग के भिलाई संकुल के सभी शालाओं में वृहद वृक्षारोपण अभियान संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े :- Naxal Encounter in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमर टूटी, अबूझमाड़ मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए

संकुल स्तर पर आयोजित इस विशेष अभियान में कुल 751 पौधे रोपे गए।

  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई — 150 पौधे
  • पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई — 100 पौधे
  • पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा — 150 पौधे
  • नवीन प्राथमिक शाला सड़क पारा चरौदा — 100 पौधे
  • पूर्व माध्यमिक शाला खपरी — 100 पौधे
  • प्राथमिक शाला गिधवा — 151 पौधे

नीम, आंवला, अमरूद, आम, शीशम, गुलमोहर, बादाम, मुनगा सहित छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश शर्मा स्वयं बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ पौधरोपण में सक्रिय रूप से शामिल हुए। श्री शर्मा ने बताया कि बच्चों और ग्रामीणों में इस अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।

अभियान में प्रमुख रूप से

  • रूपेश कुमार निर्मलकर (सांसद प्रतिनिधि)
  • मनीष कुमार साहू (जनपद सदस्य प्रतिनिधि)
  • मातली नंदन वर्मा (विकासखंड स्रोत समन्वयक)
  • सी.एल. साहू (प्राचार्य)
  • जीतेन्द्र शुक्ला (संकुल समन्वयक)
  • सुरेन्द्र चंद्रसेन, उत्तम साहू, गोविंद चंद्राकर, मोहन लाल चंद्राकर, तुलसराम साहू (समन्वयकगण)
  • डार्थी टांडी (प्रधान पाठिका)
  • गोविंद प्रसाद गुप्ता, भोला प्रसाद सोनी (व्याख्याता)
  • हेमाराम परमार (एसएमसी अध्यक्ष, चरौदा)
  • देवकुमार साहू, महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चंद्राकर (शिक्षक)
  • कृष्ण कुमार साहू (जनपद सदस्य, गिधवा एवं खपरी)
  • सुनीता साहू (सरपंच)
  • डोमन लाल साहू (एसएमसी अध्यक्ष)
  • डोमन डहरिया, शंकर वर्मा, खम्मन साहू, देवऋषि पात्रे (शिक्षक)
  • साथ ही बड़ी संख्या में पालकगण, छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण महिलाएं सम्मिलित रहीं।

भिलाई संकुल में यह पौधरोपण अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल है, बल्कि विद्यालयों को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु बच्चों व समाज को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम भी बन रहा है। (
Ek Ped Maa Ke Naam)

Back to top button
error: Content is protected !!