Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन, कहा- चौंकाने वाला होगा CM का नाम

Mathur Nabeen in Raipur: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन देर रात राजधानी रायपुर पहुंचे, जिनका एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान ओम माथुर ने कहा कि पर्यवेक्षक आएंगे और हमें उनके फैसले का इंतजार है। नाम चौंकाने वाला ही आएगा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। प्रदेश प्रभारी माथुर ने कहा कि निश्चित रूप से हमारे पर्यवेक्षक आ रहे हैं। वे क्या निर्णय लेते हैं हम उसके इंतजार में है। कोई फॉर्मूला तय नहीं है, जो सिस्टम पार्लियामेंट बोर्ड ने लिया होगा, वह वे लेकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने मिलेट के प्रति लोगों को किया जागरूक, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व ने बहुत कठिन चीज को करके दिखाया है। लोकसभा में भी कांग्रेस का संपूर्ण सूपड़ा साफ होने वाला है। इधर, दिल्ली से लौटे कार्यकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नए मुख्यमंत्री के नाम का सभी की तरह हम भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये सवाल कौन बनेगा करोड़पति की तरह तीनों राज्यों में हो रहा है। वहीं आदिवासी CM की अटकलों को लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि बीजेपी जाति समुदाय के हिसाब से काम नहीं करती है, बल्कि विकास को ध्यान में रखकर करती है। बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक विधायकों से CM के नाम को लेकर उनकी राय जानेंगे। (Mathur Nabeen in Raipur)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जी-जान से मेहनत की है। सभी को ऐतिहासिक जीत की बधाई। लगातार देश के प्रधानमंत्री मोदी जी, नड्डा, अमित शाह ने हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बीजेपी विधायक दल की बैठक 10 दिसंबर को निर्धारित हुई है। पार्टी ने 3 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं, जो विधायक दल की बैठक लेंगे।  पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में तीनों पर्यवेक्षक विधायकों से सुझाव लेंगे। केंद्र की सहमति से विधायक दल का नेता चुनेंगे। CM फेस को लेकर कहा कि अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। अभी सभी नाम चर्चा में है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पिछले बार से बेहतर रिजल्ट आएंगे। इस बार 11 की 11 सीटें जीतने का लक्ष्य है। (Mathur Nabeen in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!