Medical college scam : मेडिकल कॉलेज मान्यता में बड़ा घोटाला, CBI ने 7 राज्यों में दर्ज की FIR, 6 गिरफ्तार

Medical college scam : देश में निजी मेडिकल कॉलेजों की मान्यता और निरीक्षण प्रक्रिया को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में छत्तीसगढ़ के रावतपुरा सरकारी मेडिकल कॉलेज नवा रायपुर सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्रप्रदेश, राजस्थान समेत सात राज्यों के 35 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इन आरोपियों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अधिकारी, डॉक्टर, निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधन और डील करवाने वाले दलाल शामिल हैं। अब तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। सीबीआई 7 जुलाई तक इनसे पूछताछ करेगी।
यह मामला मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण के दौरान की गई गड़बड़ियों, फर्जी फैकल्टी की नियुक्तियों और बायोमेट्रिक हेरफेर से जुड़ा है। सीबीआई को जानकारी मिली कि स्वास्थ्य मंत्रालय और एनएमसी के कुछ अधिकारी निजी मेडिकल कॉलेजों से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से उन्हें मान्यता दिला रहे थे। (medical college scam)
इन अधिकारियों ने कॉलेजों की वास्तविक स्थिति छिपाकर उनके पक्ष में झूठी रिपोर्ट तैयार की और इसके बदले रिश्वत ली। आरोप यह भी है कि उन्होंने गोपनीय दस्तावेज और संवेदनशील जानकारियां लीक कीं, ताकि मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण में मदद की जा सके। (medical college scam)
सीबीआई ने जिन राज्यों में कार्रवाई की है, वहां कई मेडिकल कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया पर अब सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसी को शक है कि यह भ्रष्टाचार पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है और इसमें कई उच्चस्तरीय अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
इस मामले में जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। यह घोटाला देश की मेडिकल शिक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। (medical college scam)
यह भी पढ़ें :- CRPF sub-inspector fraud : सीआरपीएफ उपनिरीक्षक से 22 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधियों ने 17 दिन रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में
FIR में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों के भी नाम
- डॉ. जीता लाल मीणा, संयुक्त निदेशक और डिवीजन हेड (एसपीआई), राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली
- पूनम मीणा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की अधिकारी
- धरमवीर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी
- पीयूष माल्याण (सेक्शन ऑफिसर), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी
- अनूप जायसवाल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी
- राहुल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी
- चंदन कुमार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी
- दीपक, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी
- मनीषा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की अधिकारी
- श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SRIMSR), रायपुर, छत्तीसगढ़ (दोबारा उल्लेख)
- अन्य अज्ञात व्यक्ति
CBI ने इनके खिलाफ दर्ज की FIR
- मयूर रावल, रजिस्ट्रार, गीतांजलि यूनिवर्सिटी उदयपुर
- आर. रणदीप नायर, प्रोजेक्ट रोड, एमएस टेक्नी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली
- रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च रायपुर, छत्तीसगढ़
- रवि शंकर महाराज, चेयरमैन, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, रायपुर, छत्तीसगढ़
- अतुल कुमार तिवारी, निदेशक श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, रायपुर, छत्तीसगढ़
- डीपी सिंह, चांसलर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज मुंबई
- डा. अतिन कुंडू, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, रायपुर, छत्तीसगढ़
- लक्ष्मीनारायण चंद्राकर अकाउंट श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, रायपुर, छत्तीसगढ़
- संजय शुक्ला, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, रायपुर, छत्तीसगढ़
- डाॅ. मंजप्पा सीएन, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, मांड्या इंस्टीट्यूट आफ साइंसेज बेंगलुरु
- डाॅ. सतीश बेंगलुरु,NMC निरीक्षण दल के सदस्य
- डाॅ. चैत्रा, NMC निरीक्षण दल के सदस्य
- डाॅ. पी रजनी, NMC निरीक्षण दल के सदस्य
- डाॅ. अशोक रोलके, NMC निरीक्षण दल के सदस्य
- डॉ. बी हरि प्रसाद, कुम्मरावंडला पल्ली, अनंतपुर, आंध्रप्रदेश
- डॉ. अंकम रामबाबु, श्रीनगर कोलीनी, हैदराबाद
- डॉ. कृष्णा किशोर, विशाखापट्टनम
- श्री वेंकट, निदेशक, गायत्री मेडिकल कॉलेज, विशाखापट्टनम
- फादर जोसेफ कोम्मारेड्डी, फादर कोलंबो इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, वारंगल
- शिवानी अग्रवाल, सहायक प्रबंध निदेशक और रेडियोलाजी विभाग प्रमुख, नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेरठ उत्तरप्रदेश
- स्वामी भक्तवत्सदाजी, स्वामीनारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, कलोल, गांधीनगर गुजरात



