Google Analytics —— Meta Pixel

Husband Killed Wife : आधी रात खूनी वारदात: सो रही पत्नी को पति ने टांगी से काट डाला

Husband Killed Wife : एमसीबी जिले के नागपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनवर्षा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर में सो रही महिला की उसके ही पति ने कथित रूप से टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात विवाद और संदेह के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर सो रही पत्नी पर टांगी से हमला कर दिया। (Husband Killed Wife )

हमला इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही नागपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और चरित्र शंका को घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद ग्राम सोनवर्षा में शोक और दहशत का माहौल है। (Husband Killed Wife )

यह भी पढ़े :- CGPSC भर्ती घोटाला: ED का शिकंजा, कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

Back to top button
error: Content is protected !!