छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग में फेरबदल, 12 अफसरों का हुआ ट्रांसफर

Mineral Department Transfer: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच भूपेश सरकार ने खनिज विभाग के 12 अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। राज्य के कई जिलों में तैनात सहायक खनिज अधिकारियों की दूसरे जिलों में पोस्टिंग की गई है, जिसमें रायपुर के सहायक खनिज अधिकारी योगेश साहू को कबीरधाम जिला कार्यालय भेजा गया है। वहीं महासमुंद की सहायक खनिज अधिकारी शबीना बेगम को राजधानी रायपुर में जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात करेंगे CM भूपेश, पढ़ें पूरी खबर

इससे पहले सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। साथ ही इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए थे, जिसमें अफसरों के जिले बदल दिए गए थे। ट्रांसफर आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिलों के संयुक्त अपर और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों का नाम शामिल था। कुछ अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया। 2014 बैच के शशांक पांडेय, प्रबंधक सहकारी विपणन संघ नवा रायपुर से संयुक्त कलेक्टर, बालोद की जिम्मेदारी दी गई। हीरा गवर्णा को बेमेतरा से बस्तर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया। (Mineral Department Transfer)

वहीं पुलिस मुख्यालय से बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ था। प्रदेश सरकार ने 2 IPS अधिकारियों और 26 एएसपी रैंक के अफसरों का ट्रांसफर किया था। साथ ही आदेश भी जारी कर दिए थे। जारी आदेश के मुताबिक बीपी राजभानू को 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल राजनांदगांव भेजा गया। इसके अलावा सरजू राम सलाम का ट्रांसफर 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल राजनांदगांव से करकाभाट, बालोद किया गया। (Mineral Department Transfer)

बता दें कि गृह विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। दरअसल, केंद्रीय चुनाव आयोग ने जल्द से जल्द अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के काम को खत्म करने के निर्देश दिए थे। इसको ध्यान में रखते हुए ये तबादला लिस्ट जारी हुई है। इससे पहले गरियाबंद पुलिस मुख्यालय में SP अमित तुकाराम काम्बले ने बड़ी संख्या में निरीक्षकों का तबादला किया था। 2 प्रधान आरक्षक, 141 आरक्षक, 4 महिला आरक्षक और 4 सहायक आरक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी किया था।  (Mineral Department Transfer)

Related Articles

Back to top button