शिक्षा और संस्कार से व्यक्ति बेहतर इंसान बनता है: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Minister Agarwal on Education: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्कूल सिर्फ शिक्षा की ही नहीं संस्कारों के भी केंद्र होते हैं, जहां से उज्ज्वल देश और समाज का निर्माण करते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों में अच्छे संस्कारों का भी विकास करना भी है। वे राजिम के शासकीय पंडित राम बिशाल पांडेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के वार्षिकोत्सव “अभ्युदय“ का शुभारंभ करते हुऐ कहा कि स्कूलों में छात्रों को अनुशासन, नैतिकता, देशभक्ति, सामाजिक भावना जैसे महत्वपूर्ण संस्कारों का शिक्षण दिया जाना चाहिए। जब छात्रों में अच्छे संस्कार होगें, तो वे देश और समाज के लिए एक मूल्यवान मानव संसाधन बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- तनाव से मुक्ति परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र: CM विष्णुदेव साय

शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है, लेकिन संस्कार जीवन का सार हैं। शिक्षा से हमें ज्ञान प्राप्त होता है, लेकिन संस्कारों से हमें सही और गलत का ज्ञान होता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन भी जरूरी हैं उनको समय का पाबंद होना, नियमों का पालन करना और दूसरों के प्रति सम्मान जनक व्यवहार करना सिखाया जाना चाहिए। विद्यार्थियों को सच बोलना, दूसरों के साथ सहानुभूति रखना, और दूसरों की मदद करना सिखाया जाना चाहिए। उनको देश से प्यार करना, देश के प्रति समर्पित रहना, और देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा और संस्कार मिलते हैं, तब एक व्यक्ति बेहतर इंसान बनता है। (Minister Agarwal on Education)

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू, रेखा सोनकर, लोकेश पांडेय प्राचार्य संजय कुमार एक्का समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी और पालक उपस्थित थे। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय की पढ़ाई जीवन बनाने और कैरियर निर्माण के लिए है। करियर बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी है, जो हमें विद्यार्थी जीवन में तनाव को दूर करती है। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम में शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की। उन्होंने इस मौक पर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ ही कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स को भी मंजूरी दी। (Minister Agarwal on Education)

उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने महाविद्यालय प्रबंधन से शिक्षकों की  एक टीम बनाने को कहा जो विद्यार्थियों की उचित गाइडेंस एंड काउंसलिंग कर सकें, जिससे उनको भविष्य के लिए सही राह मिल सके। काउंसलिंग के जरिए विद्यार्थियों को उनके रुचि के अनुरूप शिक्षा मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि जल्द ही कॉलेज में शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए ई क्लास रूम की व्यवस्था की जायेगी और छात्राओं के लिए 10 लाख रुपए लागत की गर्ल्स कॉमन रूम और 1 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने ये भी कहा कि, सभी विद्यार्थियों को साल भर वार्षिकोत्सव का इंतजार रहता है, जिसको देखते हुए शासन की तरफ से वार्षिक उत्सव और खेलकूद आयोजन 2 से 3 दिन तक कराने की व्यवस्था की जाएगी।  (Minister Agarwal on Education)

Related Articles

Back to top button