Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Minister Brijmohan Mother Death: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। मंगलवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।  जानकारी के मुताबिक वे पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। पिस्ता देवी को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि बाद में अस्पताल से घर लाया गया, यहीं उन्होंने अंतिम सांस लीं। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मां की कल यानी 28 फरवरी को सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा मौलश्री विहार से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- दंतेवाड़ा के NMDC प्लांट में बड़ा हादसा, चट्टान धंसने से 4 मजदूरों की मौत

बता दें कि पिस्ता देवी अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक और समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं। समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल और यशवंत अग्रवाल की माता थीं। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां के निधन पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोक-संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- हमारे कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्तादेवी अग्रवाल के देवलोकगमन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति। (Minister Brijmohan Mother Death)

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने लिखा- निशब्द हूँ, व्यथित हूँ। हमारे साथी और छःग शासन के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी के निवास स्थान पहुँचकर उनकी पूज्यनीय माता श्रीमती पिस्तादेवी अग्रवाल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि मातृशोक जैसे विशाल संकट के समय शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें। पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा- मां का जाना जीवन से छांव के चले जाने जैसा होता है। छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिजनों को संबल दे। ओम शांति।  (Minister Brijmohan Mother Death)

इन दिग्गजों ने जताया दुख

Back to top button
error: Content is protected !!