Google Analytics —— Meta Pixel

किसानों की समृद्धि हमारी सरकार की प्राथमिकता: मंत्री दयाल दास बघेल

Minister Dayaldas Baghel: खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत बदनारा गांव में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर  बदनारा में औषधालय समेत आस-पास के उपार्जन केन्द्रों में फड़ सीमेंटीकरण के लिए 2.36 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:- कृषि यंत्रों और प्रौद्योगिकी के विकास से आया क्रांतिकारी परिवर्तन: मंत्री रामविचार नेताम

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हित में बेहतर नीतिगत फैसले लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समर्थन मूल्य और कृषि उन्नति योजना के तहत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए की भाव से खरीदने के वादे को पूरा किया है। वहीं प्रदेश के लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपए प्रति माह उनके खाते में अंतरित किए जा रहे हैं। (Minister Dayaldas Baghel)

मंत्री ने कहा कि विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही आवास हीन परिवारों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का काम किया। बघेल ने कहा कि जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ इनमें आयुर्वेदिक औषधालय बदनारा के लिए 16 लाख रूपए और सेवा सहकारी समिति बदनारा में फड़ सीमेंटीकरण के लिए 20 लाख रूपए का भूमिपूजन शामिल हैं। इसी प्रकार मंत्री बघेल ने सेवा सहकारी समिति सम्बलपुर, कुवरा, पुटपुरा, गोढ़ीकला, बुंदेला, बोरतरा, झाल, रनबोड, नेवसा और मजगांव में भी बीस-बीस लाख रूपए के फड़ सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बेमेतरा जिला पंचायत के सदस्य अंजू बघेल, वरिष्ठ सामजिक कार्यकर्ता सर्व टार्जन साहू, परश वर्मा, इन्द्रा राजपूत, मनीष जायसवाल, अजय साहू, वल्लभ ठाकुर, चंद्रपाल साहू और लालन यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। (Minister Dayaldas Baghel)

Back to top button
error: Content is protected !!