Google Analytics —— Meta Pixel

हमेशा से पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है कांग्रेस: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Minister Shah in Mahindragarh: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान’ सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के पिछड़ा वर्ग ने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद दिया है। अब भाजपा का कर्तव्य बनता है कि जितना आपने किया है, उससे ज्यादा कार्य करके हम आपके पास आएं। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 8 प्रतिशत आरक्षण जस का तस रहेगा और ग्रुप B को 5% आरक्षण ज्यादा मिलेगा। राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को लागू करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- Jai Jagannath: भगवान जगन्नाथ के जयकारे से गूंज उठा गरियाबंद, बहुड़ा यात्रा के साथ मौसीबाड़ी से लौटे प्रभु, भक्तों ने खींचा रथ

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि अब तक पंचायतों में जो रिजर्वेशन था, उसको भी बदलने का फैसला लिया गया है। पंचायतों में अब तक 8% रिजर्वेशन ग्रुप A के लिए था, उसके साथ 5% रिजर्वेशन ग्रुप B के लिए भी शुरू हो जाएगा। इससे हरियाणा की जनता के एक बहुत बड़े हिस्से को आरक्षण का फायदा मिलेगा। नायब सिंह की कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं, जिसके मुताबिक क्रीमी लेयर की लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दी गई है। इन 8 लाख में तनख्वाह और कृषि की आय भी नहीं गिनी जाएगी।अब हर बच्चे को OBC का फायदा मिलेगा। (Minister Shah in Mahindragarh)

राजीव ने OBC के रिजर्वेशन का विरोध किया: शाह

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश को कहा था कि मेरी ये सरकार दलितों, गरीबों और पिछड़ों की सरकार है। देश को पहला सशक्त पिछड़े वर्ग का प्रधानमंत्री देने का काम भाजपा ने किया है। 71 में से 27 मंत्री पिछड़े वर्ग से देकर नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और देश के OBC का सम्मान करने का काम किया है। कांग्रेस हमेशा से पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है। 1957 में OBC रिजर्वेशन के लिए काका कालेलकर कमीशन बना, लेकिन कांग्रेस ने सालों तक इसे लागू नहीं किया। 1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 1990 में जब लाया गया, तब राजीव गांधी ने 2 घंटे 43 मिनट तक भाषण करके OBC के रिजर्वेशन का विरोध किया। (Minister Shah in Mahindragarh)

पहले गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी: शाह

शाह ने कहा कि भाजपा ने OBC कमीशन को संवैधानिक मान्यता देकर आपको संवैधानिक अधिकार देने का काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और नीट की परीक्षाओं में 27% आरक्षण देने का काम पहली बार हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने किया। कांग्रेस ने जातिवाद और भ्रष्टाचार के सिवाय हरियाणा को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारें बनती थी, तो एक सरकार के आने पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचती था, दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंचती थी। एक सरकार एक जिले का विकास करती थी और दूसरी सरकार दूसरे क्षेत्र का विकास करती थी। जबकि भाजपा ने संपूर्ण हरियाणा का विकास करने वाली सरकार देने का काम किया है। (Minister Shah in Mahindragarh)

मुख्यमंत्री सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा पर कसा तंज

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्ग का रिजर्वेशन छीनकर मुसलमानों को देने का काम किया है। अगर ये यहां भी आ गए तो यहां पर भी यही करेंगे। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम रिजर्वेशन लागू नहीं होने देंगे। हरियाणा भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता, कांग्रेस से उनके 10 साल के कुशासन का हिसाब मांगें। भाजपा से हिसाब मांगने वाली कांग्रेस को अपने समय में नौकरियों में भ्रष्टाचार करने, जातिवाद फैलाने, OBC समाज के साथ अन्याय करने और परिवारवाद का हिसाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा में आए थे। लंबे समय से जो समस्याएं थी उसका समाधान भी किया है, जिस तरह से कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा ‘हिसाब मांगे यात्रा’ कर रहे हैं। (Minister Shah in Mahindragarh)

दीपेंद्र हुड्डा का सैनी सरकार पर हमला

CM सैनी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने हर गांव का हिसाब देते हुए कहा कि हम हर गांव का हिसाब देंगे कि हमारी सरकार ने पिछले 10 साल में हर गांव में कितना पैसा खर्च किया है। भूपेंद्र हुड्डा भी अपना हिसाब लेकर हर गांव में जाएं। हम हिसाब देने के लिए तैयार हैं, वो भी अपना हिसाब दें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या काम किए हैं। वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस को पूरे प्रदेश में लोगों का साथ और समर्थन मिल रहा है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा प्रदेश में है। देश में सबसे ज्यादा अपराध  हरियाणा प्रदेश में है। सबसे ज्यादा नशा यानी पंजाब से भी ज्यादा नशा हरियाणा में बढ़ गया है। आज गरीब के अधिकारों से उसको वंचित किया गया है। गरीब की सारी योजनाओं को बंद करने का काम सरकार ने हरियाणा में किया है। किसान के साथ अत्याचार हो रहा है। (Minister Shah in Mahindragarh)

Back to top button
error: Content is protected !!