VIP प्रमुख सहनी के पिता की हत्या पर सियासत तेज, सरकार पर हमलावर हुई INDIA गठबंधन

Murder of Sahni Father: बिहार में विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या को लेकर विपक्ष हमलावर हो गई है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है। शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को जवाब देना होगा। अब जनता शांत नहीं बैठेगी। बिहार में जब राजनेता का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम लोग तो भगवान भरोसे हैं। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। लोग इससे त्रस्त हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर बिहार सरकार राज्य को संभालने में सक्षम नहीं है तो CM को कहना चाहिए ‘आई क्विट’।
यह भी पढ़ें:- हमेशा से पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है कांग्रेस: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
उत्तराखंड के पूर्व CM और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि ये चिंताजनक स्थिति है। हिंसा का राजनीति और लोकतंत्र के अंदर कोई स्थान नहीं है। मैं निंदा करता हूं और सरकार अपराधी को पकड़े। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। मुकेश सहनी INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। यह घटना बहुत दुखद है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे लगता है कि बिहार में जंगलराज है। बिहार की हालत बहुत खराब है और मुझे लगता है कि नीतीश कुमार की सरकार वहां काम नहीं कर पा रही है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में लगातार, हत्या, घटनाएं और बच्चियों का शोषण हो रहा है। एक दिन पहले दो बच्चों की हत्या कर दी गई। (Murder of Sahni Father)
अपराधी और नेता के गठजोड़ से चल रहा है बिहार: पप्पू यादव
उन्होंने कहा कि इससे पहले मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर शारीरिक और यौन शोषण… बिहार के हर जिले में हत्या का सिलसिला और अब एक संघर्षशील नेता के पिता की हत्या… पूरा बिहार अपरधियों की चंगुल में है। अपराधी और नेता के गठजोड़ से बिहार चल रहा है। नीतीश बाबू के सुशासन का क्या हुआ? क्या यही सुशासन है? मैं इस हत्या के हत्यारे की गिरफ्तारी, SPG ट्रायल की मांग करता हूं। वही दरभंगा के DIG बाबू राम ने कहा कि FSL टीम जांच कर रही है। हमें कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Murder of Sahni Father)
रात में दिया गया हत्या को अंजाम: ADG
DIG बाबू राम ने कहा कि हम अगले 6-8 घंटों में विस्तृत जानकारी देंगे। पास के तालाब में कुछ कागजों से भरी एक छोटी अलमारी मिली है। टेबल पर तीन खाली गिलास भी पड़े मिले। SIT का गठन किया गया है। ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना अंतर्गत VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या को संभवतः रात में अंजाम दिया गया था। मृतक घर में अकेले रहते थे। घर में 3 बाइक पाई गई हैं, जिसकी जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर 2 संदिग्ध को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है। SP ग्रामीण काम्या मिश्रा ने बताया कि डॉग स्क्वॉड, FSL ने जांच की है और फिंगरप्रिंट लिया गया है। आगे DNA की जांच की जाएगी। हम गहनता से मामले की जांच कर रहे हैं। (Murder of Sahni Father)



