Google Analytics —— Meta Pixel

हत्या पर विपक्ष को नहीं करनी चाहिए कोई राजनीति: भारतीय जनता पार्टी

BJP on Sahni Father: बिहार के दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दुख का विषय है। मैं सरकार की तरफ से स्पष्ट करना चाहता हूं कि जल्द कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सरकार मुकेश सहनी के परिवार के साथ खड़ी है। कैबिनेट मंत्री मदन सहनी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकेश सहनी के पिता के आवास पर कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें:- VIP प्रमुख सहनी के पिता की हत्या पर सियासत तेज, सरकार पर हमलावर हुई INDIA गठबंधन

उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बिहार सरकार में मंत्री और JDU नेता विजय चौधरी ने कहा कि सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। प्रशासन, पुलिस अधिकारियों को निर्देश है कि अपराधी किसी भी हाल में बचने नहीं चाहिए। मुकेश सहनी प्रदेश के मंत्री रहे हैं और एक पार्टी के संस्थापक हैं। इस लिहाज से यह मामला काफी गंभीर है, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर मैं दुख जताता हूं और अपराधी बच नहीं पाएगा। राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। (BJP on Sahni Father)

ऐसी घटना नहीं घटनी चाहिए: मांझी 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। ऐसी घटना नहीं घटनी चाहिए। इसकी जांच गंभीरता से हो कि आखिर किस कारण से उनकी हत्या की गई। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह से मुकेश सहनी के पिता की हत्या हुई है यह बहुत दुख की बात है। इस दुख की घड़ी में हम सब मुकेश सहनी के साथ हैं। हम सब कभी कल्पना नहीं कर सकते कि उनकी हत्या इस तरह होगी। अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। नीतीश कुमार की सरकार सुशासन के रास्ते पर चलती है। अपराधी से कोई समझौता नहीं करती है। यह घटना जिसने भी किया है उस पर कार्रवाई की जाएगी। (BJP on Sahni Father)

सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते: आलोक 

उन्होंने कहा कि SIT का गठन किया गया है। इस दुख के घड़ी में हम सबको मुकेश सहनी के साथ होना चाहिए और विपक्ष को कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए। जिस प्रकार से वो बयानबाजी कर रहे हैं उन्हें इससे बाज आना चाहिए और उन्हें इस घटना की घोर निंदा करनी चाहिए। भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है। 72 घंटों के अंदर इसका उद्बोधन होगा। सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते हैं चाहे आप कितने ही सक्षम हो जाए, इसका एक उदाहरण अमेरिका है जहां ट्रंप पर हमला हो गया। राज्य सरकार अंकुश लगाना जानती है और इसे गंभीरता लेते हुए इसका उद्बोधन किया जाएगा। (BJP on Sahni Father)

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: कुशवाह

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि यह घटना दुखद है। ऐसी घटना की हम निंदा करते हैं और सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। SIT का गठन कर दिया गया है। सरकार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।  केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार में कानून का राज चल रहा है इसमें कोई संदेह नहीं है। मुकेश सहनी के पिता की हत्या की घटना से हम सभी लोग चिंता में हैं और संवेदना भी है। जो भी घटना को अंजाम दिया है उसके खिलाफ प्रशासन उचित कार्रवाई करेगी।  आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि हमें यह खबर सुनकर काफी दुख हुआ। यह घटना कैसे हुई…इसकी तह तक जाने की जरूरत है। हमने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे खुद इस घटना का संज्ञान लें, ताकि सच का पता जल्दी चले और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। (BJP on Sahni Father)

Back to top button
error: Content is protected !!