छत्तीसगढ़ में मिशन ’36’ में जुटी राजनीतिक पार्टियां, पढ़ें पूरी खबर

Mission 36 in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बहुमत के आंकड़े को हासिल करने एक-एक सीट का विश्लेषण हो रहा है। वैसे प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से फिलहाल 71 पर कांग्रेस, 14 पर BJP, 2 पर BSP और 3 सीटों पर JCCJ का कब्जा है, लेकिन साल 2018 के आंकड़ों को छोड़ दें तो प्रदेश की 20 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें BJP का गढ़ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव को लेकर BJP और कांग्रेस ने कसी कमर, एक-दूसरे के कार्यकाल की तुलना

वहीं 25 सीटे कांग्रेस की अभेद्य किला मानी जाती है। इसके अलावा 2 सीटे बसपा के खाते में है। यानी 47 सीटों पर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत को लेकर कॉनफिडेंट है। इसके अलावा 7 ऐसी सीटें है, जिसे BJP ने पहले कांग्रेस से छीना और बाद में कांग्रेस ने वापस BJP से हथिया लिया, लेकिन बची हुई 36 सीटों पर घमासान होने के आसार दिख रहे हैं। (Mission 36 in Chhattisgarh)

बता दें कि 36 सीटों में 18 सीटें ऐसी है, जिसमें लगातार दो बार किसी भी पार्टी को मौका नहीं मिला है। इसका मतलब एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा को मिला है। वहीं 18 सीटें ऐसी है, जिसमें लगातार दो बार भाजपा या लगातार दो बार कांग्रेस रही है। 18 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस को भले ही दो-दो बार मौका मिला हो, लेकिन एक साथ दो बार कभी नहीं जीते। 14 सीटें जिसमें इस बार बीजेपी का टर्म है वो सीटें प्रतापपुर, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, सक्ती, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद,रायपुर उत्तर, आरंग, राजिम, सिहावा और भिलाई नगर की है। (Mission 36 in Chhattisgarh)

वहीं 4 सीटें जहां पर कांग्रेस का टर्म है वो हैं बिल्हा, अकलतरा, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा। 18 सीटों पर पहले दो बार BJP और बाद में दो बार कांग्रेस जीती है। पहले BJP ने 16 सीटें जहां जीत दर्ज की थी। वो अब कांग्रेस के पास है, जिसमें प्रेमनगर, भटगांव ,रामानुजगंज, सामरी, रायपुर ग्रामीण, संजारी बालोद, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, दुर्ग शहर, डोंगरगांव, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, बस्तर और चित्रकोट शामिल है। इसके अलावा पहले कांग्रेस ने जहां 2 सीटों पर जीत दर्ज की उनमें भाटापारा और चंद्रपुर की सीटें शामिल है। एक बार फिर चुनाव की बारी है। अब देखना है कि इस बार किसके गढ़ बचते हैं और किसके ढहते हैं। ये सभी चुनाव नतीजे बताएंगे। (Mission 36 in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button