Google Analytics —— Meta Pixel

ब्रेकिंग न्यूज: पत्थर की खदान धंसने से 8 लोगों की मौत, कई लापता

Mizoram Hadsa: मिजोरम के हनहथियाल जिले में पत्थर की खदान धंसने से 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। वहीं खदान के मलबे से आठ शव बरामद कर लिए गए हैं। हनहथियाल के जिला उपायुक्त आर लालरेमसंगा ने बताया कि खदान धंसने की घटना में 12 लोग लापता हो गए थे और मंगलवार सुबह सात बजे तक इनमें से आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। लालरेमसंगा के मुताबिक हादसे में लापता 12 लोगों में से चार ABCI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे जबकि आठ अन्य एक ठेकेदार के साथ काम करते थे। (Mizoram Hadsa)

अधिकारियों के मुताबिक हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई श्रमिक खदान के नीचे दब गए। लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए बुलाया गया है। खदान ढाई साल से चालू है। (Mizoram Hadsa)

हनहथियाल SP विनीत कुमार ने बताया कि घटना दोपहर तीन बजे हुई, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के वक्त इसमें दर्जनों लोग काम कर रहे थे। एक श्रमिक खदान में से निकलने में सफल हो गया, लेकिन बाकी ऐसा नहीं कर सके और वे मलबे में फंस गए। देर शाम तक मलबे से किसी को भी निकाला नहीं जा सका था। (Mizoram Hadsa)

जम्मू कश्मीर में 4 अफसरों की मौत

इधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक वाहन के खाई में गिरने से सड़क एवं भवन विभाग के चार सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अधिकारियों की मौत विभाग और समाज के लिए बड़ा नुकसान है। स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) भुविंदर कोतवाल ने कहा कि वाहन में सड़क और भवन विभाग की एक टीम सवार थी और यह दुर्घटना सुबह करीब 10।45 बजे बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर असार के पास हुई। (Mizoram Hadsa)

Back to top button
error: Content is protected !!