JCCJ MLA Dharamjeet Singh : विधायक धर्मजीत आज थामेंगे भाजपा का हाथ

JCCJ MLA Dharamjeet Singh : रायपुर। छत्तीसगढ़ के जाेगी कांग्रेस के विधायक बने धर्मजीत सिंह आज कुछ समय बाद ही भाजपा के हाेने वाले हैं। जाेगी कांग्रेस के इस्तीफा देने वाले विधायक धर्मजीत सिंह का आज भाजपा में प्रवेश हो जाएगा। इसी के साथ नजरें जाेगी कांग्रेस छोड़ने वाले प्रमोद शर्मा पर ही हैं। धर्मजीत नए एक दिन पहले ही कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कें3धीय मंत्री मनसुख मंडाविया, सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुलाकात की। डा. रमन जब दिल्ली से लाैटे ताे विमानमतल में उनको लेने जाने वालों में धर्मजीत सिंह भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें:- ‘एकता में बल है’…देवेंद्र नगर के आदर्श स्कूल के छात्रों ने दी लाजवाब प्रस्तुति

भाजपा ने आज कुछ लाेगाें के भाजपा में प्रवेश करने की सूचना ताे दी है, लेकिन कोई इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है कि काैन-काैन भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लेकिन भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है, धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हाे रहे हैं। लेकिन प्रमेद शर्मा के बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है। (JCCJ MLA Dharamjeet Singh )

धर्मजीत सिंह (JCCJ MLA Dharamjeet Singh ) के जाेगी कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही इस बात की चर्चा हाे रही है कि उनका भाजपा में प्रवेश हाेगा। जब रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की रायपुर में 7 जुलाई काे सभा हुई थी, तब भी कहा गया कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद जब अमित शाह का 22 जुलाई काे रायपुर दाैरा हुआ और उनसे कई समाज के लाेग मिले तब भी चर्चा रही कि इस कार्यक्रम में धर्मजीत और प्रमोद शर्मा का भाजपा प्रवेश हाे सकता है।

लेकिन अब तक उनका भाजपा में प्रवेश नहीं हुआ है। अब संभावना जताई जा रही है धर्मजीत रविवार काे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, सह प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के सामने ठाकरे परिसर में 11 बजे भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button