Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर में 5 परिवारों की 109 एकड़ जमीन पर उद्योगपति का कब्जा !, विधायक मंडावी ने सरकार से की जांच की मांग

MLA Vikram Mandavi Allegation: छत्तीसगढ़ में सलवा जुडूम के दौरान विस्थापित हुए आदिवासी परिवारों की पैतृक जमीनों को लेकर बीजापुर में बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया कि रायपुर के उद्योगपति महेंद्र गोयनका ने भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे पांच ग्रामीण परिवारों की कुल 109 एकड़ उपजाऊ जमीन को छलपूर्वक अपने नाम करवा लिया। मंडावी ने कहा कि इन भूस्वामियों को जमीन विक्रय या हस्तांतरण की कोई जानकारी नहीं थी और यह पूरा मामला एक सुनियोजित धोखाधड़ी का हिस्सा है। उन्होंने सरकार से जमीनों की तत्काल वापसी और उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन की मांग की।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को रायपुर में पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए विशेष व्यवस्था

  • चेतन नाग (गांव- धर्मा)- 12 एकड़
  • घस्सू राम (गांव- बैल)- 29 एकड़
  • पीला राम (गांव- बैल)- 18 एकड़
  • लेदरी सेठिया (गांव- छोटेपल्ली)- 40 एकड़
  • बीरबल (गांव- मरकापाल)- 10 एकड़

विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद से बस्तर के जल, जंगल और जमीन की लूट बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों की नजर अब बस्तर की उपजाऊ जमीनों पर है और भाजपा शासन में लूट का नया दौर चल पड़ा है, जिससे आदिवासी अस्मिता पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र से जुड़े धर्मा, बैल, छोटेपल्ली और मरकापाल गांव के ग्रामीण सलवा जुडूम के दौरान राहत शिविरों में रह रहे थे, इसी दौरान उनकी पैतृक भूमि को चोरी-छिपे बेच दिया गया, जिसकी जानकारी उन्हें तब मिली जब वे अपने गांव लौटने की तैयारी कर रहे थे। (MLA Vikram Mandavi Allegation)

कांग्रेस करेगी जनआंदोलन

विधायक मंडावी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में जनआंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ पांच परिवारों का नहीं है, बल्कि पूरे बस्तर के विस्थापितों से जुड़ा सवाल है। यह मामला राज्य सरकार और उद्योगपति के बीच जमीन विवाद को लेकर राजनीतिक और सामाजिक तौर पर गरमाता जा रहा है। आने वाले समय में इसके असर पूरे बस्तर क्षेत्र में महसूस किए जा सकते हैं। (MLA Vikram Mandavi Allegation)

Back to top button
error: Content is protected !!