Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को रायपुर में पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए विशेष व्यवस्था

PM Modi Chhattisgarh Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में पांच अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा समेत ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान के मार्ग को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने छह अलग-अलग रूट तय किए हैं, जिनसे राज्य के अलग-अलग जिलों से आने वाले लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। 

यह भी पढ़ें:- Divya Dham Darshan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट की गई अरपा छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम प्रस्तुति “दिव्य धाम दर्शन”

हर रूट के लिए एक अलग क्यूआर कोड जारी किया गया है। इस कोड को स्कैन करने पर मोबाइल पर कार्यक्रम स्थल का नक्शा और पूरा मार्ग दिखाई देगा। इससे लोगों को अपनी लोकेशन के अनुसार राज्योत्सव स्थल तक पहुंचने में सुविधा होगी। प्रधानमंत्री के आवागमन वाले रूट पर आम लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। आम लोगों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी

  • ADG दीपांशु काबरा- प्रधानमंत्री के पूरे दौरे की सुरक्षा व्यवस्था की कमान
  • DIG सुजीत कुमार- रायपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रभारी
  • DIG अमित तुकाराम कांबले- सत्य साईं अस्पताल स्थल प्रभारी
  • IG अजय यादव- नवीन विधानसभा स्थल प्रभारी
  • IG रामगोपाल गर्ग- ब्रह्मकुमारी शांति शिखर भवन प्रभारी
  • IG अंकित गर्ग- ट्राइबल म्यूजियम स्थल प्रभारी
  • IG डॉ. संजीव शुक्ला- राज्योत्सव मैदान प्रभारी
  • IG ओपी पाल- नवा रायपुर क्षेत्र के ट्रैफिक और रूट प्रभारी

रोड शो और ट्रैफिक नियंत्रण

प्रधानमंत्री के रोड शो को देखते हुए एयरपोर्ट से नवा रायपुर तक का मार्ग वन-वे कर दिया गया है। सभी मार्गों पर सख्त बैरिकेडिंग और चेकिंग व्यवस्था लागू की गई है। (PM Modi Chhattisgarh Tour)

तय किए गए रूट और पार्किंग स्थल

रूट-1

रायपुर शहर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए पहुंच मार्ग निर्धारित की गई है, जो रिंग रोड 03 टर्निंग-राजू ढाबा के सामने-सेरीखेड़ी ब्रिज-एयरपोर्ट टर्निंग-स्टेडियम टर्निंग-रेलवे स्टेशन रोड-कयाबांधा अंडरब्रिज के पास-सीबीडी स्टेशन रोड-रैक बैंक मोड़-सेक्टर 22 टर्निंग-सेक्टर 22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट- 2

आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी पहुंच मार्ग निर्धारित की गई है, जो आरंग-लखौली-नवागांव रेल्वे क्रासिंग-क्रिकेट स्टेडियम-सेंध तालाब-सत्यसांई अस्पताल के सामने चौक-मंदिर हसौद मार्ग तिराहा-स्टेडियम टर्निंग-चंदूलाल चंद्राकर चौक-सेक्टर 22 टर्निंग-सेक्टर 22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट- 3

अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले बसों के लिए भी पहुंच मार्ग निर्धारित की गई है, जो मोनफोर्ड स्कूल से दांया मोड़-हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सामने-ट्रिपल आईटी चौक-उपरवारा चौक-मुक्तांगन तिराहा होकर मुक्तांगन पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 और गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट- 4

अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले कार-चारपहिया वाहनों के लिए भी पहुंच मार्ग निर्धारित की गई है, जो अभनपुर-ग्राम बकतरा-ग्राम केन्द्री-बेन्द्री मोड़-मिंटू पब्लिक स्कूल-निमोरा प्रशासनिक अकादमी के सामने से निमोरा के पास पार्किंग स्थल पी-11 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे। (PM Modi Chhattisgarh Tour)

रूट- 5

रायपुर शहर,  धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव की ओर आने वाले वाहनों के लिए भी पहुंच मार्ग निर्धारित की गई है, जो पचपेड़ीनाका-बोरियाकला-माना बस्ती-तूता होकर तूता मैदान पार्किंग स्थल पी-08, तूता इंडियन तड़का ढाबा के पास पार्किंग स्थल पी-09 और निमोरा बस्ती मार्ग दालमिल के पीछे पार्किंग स्थल पी-10 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट- 6

गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद की ओर से आने वाले बस और कारों के लिए भी पहुंच मार्ग निर्धारित की गई है, जो राजिम-गोबरा नवापारा-नवागांव-खंडवा-जंगल सफारी-ट्रिपल आईटी (भामाशाह चौक)- मुक्तांगन तिराहा होकर पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 और गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे। (PM Modi Chhattisgarh Tour)

दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्था

राज्योत्सव स्थल के सामने धरना स्थल के दोनों ओर स्थित पार्किंग P-05, P-06 और P-07 में दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

प्रतिबंधित मार्ग

  • नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • भवन निर्माण और अन्य कार्यों में लगे सभी मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • VVIP रूट पर प्रधानमंत्री के काफिले के 30 मिनट पहले सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
Back to top button
error: Content is protected !!