Divya Dham Darshan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट की गई अरपा छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम प्रस्तुति “दिव्य धाम दर्शन”

Divya Dham Darshan: अटल नगर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राजधानी रायपुर से प्रकाशित मासिक पत्रिका अरपा छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम प्रस्तुति “दिव्य धाम दर्शन” की प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट की गई। इस अवसर पर प्रदेश के प्रतिष्ठित संपादक, पत्रकार, जनप्रतिनधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस विशेषांक की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि “अरपा छत्तीसगढ़” का यह विशेषांक आम जन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने पत्रिका के संपादक अशोक कुमार साहू एवं उनकी पूरी टीम को इस आध्यात्मिक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई दी।
मासिक पत्रिका अरपा छत्तीसगढ़ के संपादक अशोक कुमार साहू ने बताया कि “दिव्य धाम दर्शन” विशेषांक भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को समर्पित है। इसमें चार धाम, बारह ज्योतिर्लिंग, 51 शक्तिपीठ और चार महाकुंभ का सचित्र व भावनात्मक वर्णन किया गया है। यह विशेषांक न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि पाठकों को भारतीय अध्यात्म की गहराई से भी परिचित कराता है।
उन्होंने आगे कहा कि, भारत की पहचान केवल इतिहास या संस्कृति से नहीं, बल्कि उसकी गहरी आध्यात्मिक चेतना से होती है। “दिव्य धाम दर्शन” इसी चेतना का उत्सव है – श्रद्धा, ज्ञान और अध्यात्म का संगम।




