Google Analytics —— Meta Pixel

केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मॉब लिंचिंग : सरकारों का बड़ा फैसला, परिवार को मिलेगा 35 लाख मुआवजा

30 लाख केरल, 5 लाख छत्तीसगढ़ देगी

सक्ती/केरल। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के प्रवासी मजदूर राम नारायण बघेल की केरल में मॉब लिंचिंग के बाद अब पीड़ित परिवार को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। केरल की कैबिनेट बैठक में 30 लाख रुपये मुआवजे का निर्णय लिया गया, जबकि छत्तीसगढ़ सरकार पहले ही 5 लाख रुपये की सहायता घोषित कर चुकी है।

कैसे हुई घटना?

17 दिसंबर को अट्टापल्लम (पलक्कड़) इलाके में अफवाह फैल गई कि राम नारायण बांग्लादेशी है। इसी संदेह में भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया है।

यह भी पढ़े :- सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मचा हड़कंप, जनरल वार्ड में युवक ने खुद को जिंदा जलाया

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट : “शरीर पर 80 से ज्यादा चोटें”

पोस्टमॉर्टम में सामने आया कि:

  • शरीर के हर हिस्से पर चोट के निशान
  • सिर में गंभीर चोट से अत्यधिक रक्तस्राव
  • दर्द और आंतरिक चोटों से मौत
  • अब तक 7 गिरफ्तारी, कई संदिग्ध फरार

पुलिस के मुताबिक:

  • महिलाओं समेत 15 से अधिक लोग वारदात में शामिल
  • शुरुआती लापरवाही से कई आरोपी राज्य से भागे
  • पकड़े गए अभियुक्त: मुरली, प्रसाद, अनु, बिपिन, आनंदन और दो अन्य
  • मृतक पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं, चोरी का आरोप झूठा
  • परिवार को जानकारी तक नहीं दी गई!

मृतक के रिश्तेदारों का आरोप:

“पुलिस ने बताया कि वह थाने में है, बाद में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।”

राम नारायण अपने पीछे 8 और 10 साल के दो बेटे छोड़ गया है।

राजनीति भी गरमाई

कांग्रेस ने:

  • 1 करोड़ मुआवजे
  • आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
  • केरल के मंत्री एमबी राजेश का दावा:
  • “गिरफ्तार आरोपियों में से चार RSS परिवार से जुड़े हैं।”

सोशल एक्टिविस्ट जब्बार:

“यह साफ-साफ मॉब लिंचिंग है — नफरत भरी राजनीति का नतीजा।”

मानवाधिकार आयोग सख्त

  • आयोग ने: स्वतः संज्ञान लिया
  • पलक्कड़ SP से 3 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी
  • शव गांव लाया गया, अंतिम संस्कार संपन्न

छत्तीसगढ़ सरकार ने परिजनों को तुरंत केरल भेजने

शव को हवाई जहाज से लाने की व्यवस्था की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!