Google Analytics —— Meta Pixel

हमारी संस्कृति और विरासत हमें पशु-पक्षियों के साथ प्यार से रहना सिखाती है: PM मोदी

Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 118वें एपिसोड को संबोधित करते हुए कहा कि असम में एक जगह है ‘नौगांव’। ‘नौगांव’ हमारे देश की महान विभूति श्रीमंत शंकरदेव का जन्म स्थान भी है। ये जगह बहुत ही सुंदर है। यहां हाथियों का भी एक बड़ा ठिकाना है। इस क्षेत्र में कई घटनाएं देखी जा रही थी, जहां हाथियों के झुंड फसलों को बर्बाद कर देते थे, किसान परेशान रहते थे, जिससे आस-पास के करीब 100 गांवों के लोग, बहुत परेशान थे, लेकिन गांव वाले, हाथियों की भी मजबूरी समझते थे। उन्हें पता था कि हाथी, भूख मिटाने के लिए, खेतों का रूख कर रहे हैं। इसलिए गांव वालों ने इसका समाधान निकालने की सोची। गावं वालों की एक टीम बनी, जिसका नाम था ‘हाथी बंधु’।

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’, कहा- कुंभ का उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है

PM मोदी ने कहा कि हाथी बंधुओं ने सूझ-बूझ दिखाते हुए करीब 800 बीघा बंजर भूमि पर एक अनूठी कोशिश की। यहां गांववालों ने आपस में मिल-जुल कर नेपियर घास लगाई। इस घास को हाथी बहुत पसंद करते हैं। इसका असर ये हुआ कि हाथियों ने खेतों की ओर जाना कम कर दिया। कुछ दिन पहले ही स्टार्टअप इंडिया के 9 साल पूरे हुए हैं। हमारे देश में जितने स्टार्टअप्स 9 साल में बने हैं उनमें से आधे से ज्यादा टीयर 2 और टीयर 3 शहरों से हैं, और जब यह सुनते हैं तो हर हिन्दुस्तानी का दिल खुश हो जाता है, यानि हमारा स्टार्टअप कल्चर बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है। जब यह सुनने को मिलता है कि अंबाला, हिसार, कांगड़ा, चेंगलपट्टु, बिलासपुर, ग्वालियर और वाशिम जैसे शहर स्टार्टअप्स के सेंटर बन रहे हैं तो ‘मन’ आनंद से भर जाता है। (Modi Mann Ki Baat)

रजिस्ट्रेशन में 200% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नागालैंड जैसे राज्य में पिछले साल स्टार्टअप्स के रजिस्ट्रेशन में 200% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। हमारी संस्कृति और विरासत हमें आस-पास के पशु-पक्षियों के साथ प्यार से रहना सिखाती है। ये हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है, कि बीते दो महीनों में, हमारे देश में दो नए टाइगर रिजर्व जुड़े हैं। इनमें से एक है छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व और दूसरा है – MP में रातापानी टाइगर रिजर्व। अरुणाचल प्रदेश में दीपक नाबाम ने सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। दीपक यहां लिविंग होम चलाते हैं, जहां मानसिक रूप से बीमार, शरीर से असमर्थ लोगों और बुजुर्गों की सेवा की जाती है, यहां पर ड्रग्स की लत के शिकार लोगों की देख-भाल की जाती है। (Modi Mann Ki Baat)

GI टैग के बाद एक और नई पहल: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपक नाबाम ने बिना किसी सहायता के समाज के वंचित लोगों, हिंसा पीड़ित परिवारों, और बेघर लोगों को, सहारा देने का अभियान शुरू किया। आज उनकी सेवा ने एक संस्था का रूप ले लिया है। उनकी संस्था को कई अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। निकोबार जिले में वर्जिन कोकोनट ऑयल को हाल ही में GI टैग मिला है। वर्जिन कोकोनट ऑयल उसको GI टैग के बाद एक और नई पहल हुई है। इस तेल के उत्पादन से जुड़ी महिलाओं को संगठित कर स्वयं सहायता समूह बनाए जा रहे हैं, उन्हें मार्केटिंग और ब्रांडिंग की स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जा रही है। ये हमारे आदिवासी समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म-जयंती को अब हम ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाते हैं। उनके शौर्य से जुड़ी इस गाथा में भी उनके पराक्रम की झलक मिलती है। (Modi Mann Ki Baat)

नेताजी सुभाष का रेडियो से गहरा नाता रहा: PM

PM मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले मैं उनके उसी घर में गया था, जहां से वे अंग्रेजों को चकमा देकर निकले थे। उनकी वो कार अब भी वहां मौजूद है। वो अनुभव मेरे लिए बहुत ही विशेष रहा। सुभाष बाबू एक विशनेरी थे। साहस तो उनके स्वभाव में रचा-बसा था। इतना ही नहीं, वे बहुत कुशल प्रशासक भी थे। महज 27 साल की उम्र में वो कोलकाता निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने और उसके बाद उन्होंने महापौर की जिम्मेदारी भी संभाली। एक प्रशासक के रूप में भी उन्होंने कई बड़े काम किए। नेताजी सुभाष का रेडियो के साथ भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने ‘आजाद हिन्द रेडियो’ की स्थापना की थी, जिस पर उन्हें सुनने के लिए लोग बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा करते थे। उनके संबोधनों से, विदेशी शासन के खिलाफ, लड़ाई को, एक नई ताकत मिलती थी। ‘आजाद हिन्द रेडियो’ पर अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, बांग्ला, मराठी, पंजाबी, पश्तो और उर्दू में न्यूज बुलेटिन का प्रसारण होता था। (Modi Mann Ki Baat)

Back to top button
error: Content is protected !!