Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी के साथ लोगों ने कहा- बदलबो बदलबो, ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो

Modi on Chhattisgarh Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की छत्तीसगढ़ से जुड़ी उपलब्धियों का उल्लेख किया। साथ ही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संकल्प घोषित किया कि ‘बदलबो बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो। PM ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है। हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी हैं। कांग्रेस का पंजा छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक है। कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है।

यह भी पढ़ें:- सीएम बघेल का पीएम मोदी पर निशाना बोले – आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ के पुरखों का मान बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  छत्तीसगढ़ महतारी, माता बमलेश्वरी, माता दंतेश्वरी, माता महामाया, बाबा भोरमदेव और बाबा गुरु घासीदास जी की पावन भुइयां में आप सभी को जय जोहार। आप लगातार बारिश के बावजूद भी यहां आए। आपका यह जो जोश उमंग है उसके लिए पहले मैं आपका अभिनंदन करता हूं। आभार व्यक्त करता हूं। (Modi on Chhattisgarh Congress)

छत्तीसगढ़ के निर्माण में भाजपा की भूमिका अहम: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है। उनकी जरूरतों को जानती है।इसलिए आज दिल्ली से भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज भी यहां के विकास के लिए 7000 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनमें रायपुर से विशाखापटनम इकॉनोमिक कॉरिडोर शामिल है। यह सारी योजनाएं आपके जीवन से मुश्किलें कम करेंगी। यहां रोजगार के हजारों नए अवसर बनेंगे। (Modi on Chhattisgarh Congress)

PM ने कहा कि 2 साल बाद छत्तीसगढ़ के निर्माण के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ का युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। कहते भी हैं कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। PM मोदी ने कहा कि अगले 2 साल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत अहम हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हुआ है। यह कांग्रेस का पंजा है। यह पंजा आपसे आपका हक छीन रहा है। कांग्रेसी पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट- लूट करके बर्बाद कर देगा।  (Modi on Chhattisgarh Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!