Google Analytics —— Meta Pixel

विदेशी प्रभाव से मुक्त होकर अपनी प्राचीन ज्ञान परंपरा को अपनाना चाहिए: RSS प्रमुख मोहन भागवत

Mohan Bhagwat on Education: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय शिक्षा प्रणाली और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से अपनी बात रखी। आर्य युग नाम के पुस्तक के विमोचन के अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को अपनी ज्ञान परंपरा को अपनाने के लिए पश्चिमी शिक्षा प्रणाली, विशेषकर ‘मैकाले नॉलेज सिस्टम’ के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त होना होगा। भागवत ने कहा कि हमें भारतीय सिस्टम में पढ़ाने की जगह मैकाले नॉलेज सिस्टम में पढ़ाया गया। इसलिए हमारी जड़ें, हमारा आधार और ज्ञान की खोज के लिए हमारी बुद्धि उसी हिसाब से बन गई। 

यह भी पढ़ें:- दीवाली पर बेटे से मुलाकात नहीं होने पर भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अजीत जोगी को किया याद

उन्होंने यह भी कहा कि हम भारतीय हैं, लेकिन हमारा दिमाग और सोच विदेशी हो गए। हमें इस विदेशी प्रभाव से पूरी तरह आजाद होना होगा। तभी हम अपनी ज्ञान परंपरा तक पहुंच पाएंगे और उसकी अहमियत समझ पाएंगे। भागवत ने वर्तमान वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही है, लेकिन भारत के पास एक नया रास्ता है। हमें अपनी जड़ों से जुड़ना होगा। भारत की प्राचीन परंपराएं और जीवनदृष्टि आज के संकटों का समाधान दे सकती हैं। 

हर चार साल में एकत्र होते हैं विश्वभर के हिंदू: भागवत 

भागवत ने कहा कि दुनियाभर के हिंदू हर चार साल में भारत में एकत्र होते हैं और अपनी पहचान बनाए रखते हैं, चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों। विदेशियों ने हमारी सभ्यता को ठीक से समझे बिना हमारे ज्ञान को अपनाया और हमें पीछे छोड़ दिया। आज भी कुछ लोग भारत की प्रगति में बाधा डाल रहे हैं। संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि दुनिया को हम अपने इंद्रियों के माध्यम से देखते हैं, लेकिन वो हमारी सोच और मानसिक फ्रेम पर निर्भर होती है। सच्चाई को पूरी तरह समझने के लिए केवल शारीरिक दिमाग से नहीं, बल्कि उससे आगे जाकर चेतना की गहराई में उतरना होगा। (Mohan Bhagwat on Education)

क्या है मैकाले नॉलेज सिस्टम ?

मैकाले सिस्टम ब्रिटिश राज में थॉमस बबिंगटन मैकाले की ओर से 1835 में प्रस्तावित शिक्षा प्रणाली थी। इसका उद्देश्य भारतीयों को अंग्रेजी भाषा और पश्चिमी संस्कृति सिखाकर उन्हें ब्रिटिश मानसिकता में ढालना था। मैकाले ने 2 फरवरी 1835 को संसद में रिपोर्ट पेश करते हुए कहा था कि भारत की पारंपरिक शिक्षा प्रणाली और भाषाओं में उतना भी ज्ञान नहीं है जितना एक अंग्रेजी पुस्तकालय की एक शेल्फ में होता है। इसके बाद अंग्रेजी शिक्षा अधिनियम पास किया गया और भारत में अंग्रेजी को मुख्य शिक्षा माध्यम बना दिया गया।

भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर असर 

संस्कृति से दूरी- मैकाले नॉलेज सिस्टम के चलते भारतीय भाषाओं जैसे संस्कृत, हिंदी और पारंपरिक ज्ञान वेद, आयुर्वेद, ज्योतिष को हाशिए पर डाल दिया गया, जिससे नई पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कटने लगी। अंग्रेजी केंद्रित शिक्षा प्रणाली से शहरी और अमीर वर्ग को तो लाभ हुआ, लेकिन गरीब और ग्रामीण बच्चे शिक्षा से वंचित रह गए। रचनात्मकता की बजाय रटंत और परीक्षा-आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिला। इससे शिक्षा सतही और रोजगार-केंद्रित बन गई, जिसमें सोचने-समझने की क्षमता का विकास नहीं हो पाया। (Mohan Bhagwat on Education)

Back to top button
error: Content is protected !!