Google Analytics —— Meta Pixel

Monsoon Alert 2026 – छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक तेज, दक्षिणी इलाकों में अगले 4-5 दिनों में झमाझम बारिश के आसार

Monsoon Alert 2026 : भीषण गर्मी और उमसभरे मौसम से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Alert 2026) ने अब तेजी पकड़ ली है और मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और इसकी उत्तरी सीमा तेजी से मध्य भारत की ओर बढ़ रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अगले कुछ दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश के बस्तर संभाग समेत दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदलने लगेगा।

बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ा हुआ है, जबकि शाम होते ही उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में मानसून की सक्रियता बढ़ने से मौसम सुहाना होने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग लगातार मानसून की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। (Monsoon Alert 2026)

यह भी पढ़े :- घरेलू विवाद में बेटे ने मां की पीट-पीटकर कर दी हत्या, गांव में फैली सनसनी

Back to top button
error: Content is protected !!