Chhattisgarh Crimes News : मां ने दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के अटल आवास कॉलोनी, पेण्ड्री से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे विरेन्द्र साहू पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया युवक इलाज के दौरान दम तोड़ गया।
यह भी पढ़े :- पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का अल्टीमेटम, कोरबा कलेक्टर 3 दिन में नहीं हटे तो देंगे धरना, कांग्रेस ने बताया गुटबाजी
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, मृतक विरेन्द्र साहू शराब और गाली-गलौज की आदत से घरवालों को लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी तनाव ने आखिरकार उसकी मां सुहागा बाई को खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर किया।
घटना 22 सितंबर की सुबह हुई।
उस समय बहू हिना साहू बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। मौके का फायदा उठाकर सुहागा बाई ने विरेन्द्र पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
बचाव और अस्पताल ले जाने की कोशिश
पड़ोसियों के शोर मचाने पर हिना साहू घर लौटी और पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से विरेन्द्र को शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस कार्रवाई
लालबाग थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी मां की तलाश शुरू की। आखिरकार गांधी चौक इलाके से सुहागा बाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बेटे की शराब और गाली-गलौज की आदत से वर्षों से परेशान थी। (Chhattisgarh Crimes News)
पुलिस ने आरोपी मां को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। (Chhattisgarh Crimes News)



