छत्तीसगढ़ में किसानों के घर हो रही धन वर्षा : मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव

MP CM on Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों को CM विष्णुदेव साय ने धान की अंतर की राशि जारी की, जिसके लिए राजनांदगांव में भी कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण और किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए, जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है मानों छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हुई। किसानों को आदान सहायता देने में छत्तीसगढ़ में जो कार्य हुआ है वह किसी अन्य राज्य में नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:- आर्टिकल 370 फिल्म ऐतिहासिक है: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजनांदगांव से वर्चुअल रूप से जुड़कर बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना के कार्यक्रम को भी संबोधित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों के जीवन में परिवर्तन आएगा। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार ने अपना वादा निभाते हुए महतारी वंदन योजना लागू की है, जिससे महिलाओं को सम्मान मिला है। इससे महिलाओं में अपूर्व उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। (MP CM on Chhattisgarh)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को सम्मान देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद में आयोजित कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ कर खरीफ वर्ष 2023-24 में राज्य के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि 13,320 करोड़ रूपए का भुगतान किया। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। (MP CM on Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button