Google Analytics —— Meta Pixel

दिवाली पर मुकेश अंबानी पर बरसी मां लक्ष्मी की कृपा, रिलायंस को कुछ मिनटों में मिला 67 हजार करोड़ का फायदा

Reliance Industries Limited : दिवाली के शुभ दिन पर शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई। सोमवार को कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे रिलायंस की वैल्यूएशन में कुछ ही मिनटों में करीब 67,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस तेजी के पीछे कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे और मजबूत कारोबारी प्रदर्शन को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :- INS विक्रांत पर जवानों संग दिवाली मनाकर बोले PM मोदी- तीनों सेनाओं के समन्वय ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया

शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.50% की बढ़त के साथ ₹1,466.50 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई पर भी शेयर लगभग 3.5% उछलकर ₹1,466.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का शेयर आज सुबह ₹1,440 पर खुला था और कुछ ही घंटों में यह करीब ₹27 की बढ़त हासिल कर चुका था।

वैल्यूएशन में ₹67,000 करोड़ की बढ़ोतरी

तेजी के चलते कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन (वैल्यूएशन) में भारी इजाफा दर्ज किया गया। शुक्रवार को बाजार बंद होने पर यह ₹19,17,483.71 करोड़ थी, जो सोमवार को बढ़कर ₹19,84,469.33 करोड़ हो गई। यानी, कुछ ही घंटों में रिलायंस ने लगभग ₹67,000 करोड़ का बाजार मूल्य बढ़ा लिया। अगर पिछले छह कारोबारी दिनों की बात करें तो कंपनी की कुल वैल्यूएशन में ₹1.14 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। (Reliance Industries Limited)

तिमाही नतीजों में दमदार प्रदर्शन

कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹18,165 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल इसी अवधि के ₹16,563 करोड़ रुपये से करीब 9.6% अधिक है।
कंपनी की दूरसंचार (Jio) और खुदरा कारोबार (Reliance Retail) में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली।

  • दूरसंचार राजस्व: साल-दर-साल 13% की वृद्धि
  • खुदरा कारोबार: 22% की वृद्धि
  • Jio Platforms Ltd: मुनाफा बढ़कर ₹7,379 करोड़ (13% वृद्धि)

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और उच्च तेल प्रसंस्करण ने कंपनी के तेल-से-रसायन (O2C) व्यवसाय को भी मजबूती दी।

बाजार में भी दिखा असर

रिलायंस के शेयरों में तेजी का असर शेयर बाजारों के सूचकांकों पर भी दिखा।
बीएसई सेंसेक्स में 700 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जो 84,656.56 अंक तक पहुंच गया।
वहीं, एनएसई निफ्टी 220 अंकों की तेजी के साथ 25,926.20 अंक तक पहुंचा। (Reliance Industries Limited)

Back to top button
error: Content is protected !!