दुनिया का 13वां सबसे बेस्ट सैंडविच बना मुंबई का फेमस वड़ा पाव, यहां देखिए कौन बना नंबर वन, जानें इसका का इतिहास

Vada Pav : अगर आप मुंबई गए होंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ होगा की आपने यहां के सबसे फेमस वड़ा पाव न खाए हों। मुंबई का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव है। मुंबईवालों और वड़ा पाव के बीच का रिश्ता काफी गहरा है। चाहे खुशी के पल हों या दुख के, वड़ा पाव भूख के दर्द को शांत करने का सबसे अचूक उपाय है। आप वड़ा पाव को ब्रेकफास्ट, लंच या फिर टी स्नैक्स किसी भी समय खा सकते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये डिश अब मुंबई की ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस हो गई है।

यह भी पढ़ें : आने वाले नए वित्त वर्ष से इन सरकारी योजनाओं पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें किन योजनाओं पर मिलेगा कितना लाभ

Vada Pav : टेस्ट एटलस ने किया रिसर्च

जी हां, मुंबई के इस सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ‘वड़ा पाव’ को अब दुनिया के बेस्ट सैंडविच की लिस्ट में शामिल हो चुका है। इस लिस्ट को हाल ही में ‘टेस्ट एटलस’ ने जारी किया, जो कि ट्रेडिशनल फूड के लिए एक ट्रेवल गाइड है, जो रेसिपी, खाने के रिव्यु और लोकप्रिय डिशेस के बारे में रिसर्च करते हैं और लिखते हैं।

दुनिया की बेस्ट सैंडविच लिस्ट

‘टेस्ट एटलस’ ने हाल ही में 50 ‘विश्व के बेस्ट सैंडविच’ की लिस्ट जारी की जिसमें वड़ा पाव को 13वें स्थान पर रखा गया है। तो वहीं उसी लिस्ट में तुर्की का ‘टॉम्बिक’ पहले स्थान पर है। इस डिश के बाद पेरू का ‘बुटीफारा’ और अर्जेंटीना का ‘सैंडविच डे लोमो’ का नाम आता है।

इस तरह बनता है Vada Pav

बात करें दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाले वड़ा पाव की, तो इसे बीच से आधा काटकर, इसके बीच में हरी मिर्च और आलू की पेटी लपेटकर झटपट बनने वाली डिश है। आलू की पेटी मैश्ड हुए आलू से बना होता है, जिसे चना बैटर में डीप फ्राई किया जाता है।

इतने साल पहले बना था पहला वड़ा पाव

इस डिश को किसने और कब बनाया, इसकी जानकारी भी ‘टेस्ट एटलस’ ने दी है। टेस्ट एटलस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वड़ा पाव का इतिहास 53 साल पुराना है। इसे बनाने का श्रेय भी बहुत ही आम परिवार को ही जाता है।

यह भी पढ़ें : अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला का दमदार ट्रेलर रिलीज, भस्म लगाकर देवगन ने दुश्मनों के छुड़ाए छक्के

इस व्यक्ति ने की थी Vada Pav की खोज

यह प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड ‘अशोक वैद्य’ नाम के एक स्ट्रीट वेंडर की देन है, जो 1960 और 1970 के दशक में दादर रेलवे स्टेशन के पास काम करते थे। उन्होंने मजदूरों की भूख मिटाने के लिए एक ऐसे फूड को बनाने के बारे में सोचा जो बनाने में आसान और सस्ती हो।

वड़ा पाव ने दुनिया में बनाई पहचान

अशोक ने वड़ा पाव बनाया और धीरे-धीरे ये डिश भारत समेत कई देशों में पहचानी जाने लगी। वड़ा पाव मुंबईवालों के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। चाहे गली वाला हो या रईस, वड़ा पाव सबकी फेवरेट डिश है। वहीं, आज इसकी लोकप्रियता आसमान छू रही है।

Related Articles

Back to top button