Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Murder Case : दिल्ली से गिरफ्तार वकील दंपति रायपुर लाए गए, किशोर पैकरा हत्याकांड में सामने आए सनसनीखेज खुलासे

Raipur Murder Case : किशोर पैकरा हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी एडवोकेट अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से रायपुर लाया गया। दोनों को विस्तारा फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट लाया गया, जहां पहले से ही क्राइम ब्रांच की टीम तैनात थी। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी दोनों से गहन पूछताछ करेंगे।

यह भी पढ़े :- अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक बस्तर में आयोजित होगी, सुशासन और विकास का प्रतीक बनेगा नक्सल प्रभावित क्षेत्र

हत्या की साजिश का खुलासा: CCTV में दिखे आरोपी ट्रंक के साथ

जांच के दौरान पुलिस को एक अहम CCTV फुटेज मिला है, जिसमें अंकित उपाध्याय और एक अन्य युवक बिल्डिंग की लिफ्ट से स्टील ट्रंक नीचे ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। यही वह ट्रंक था जिसमें किशोर पैकरा का शव सीमेंट से सील कर छिपाया गया था। यह वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि हत्या पूर्व नियोजित थी और शव को ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी पहले से कर ली गई थी।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान 60 वर्षीय किशोर पैकरा के रूप में हुई है, जो एचएमटी चौक, हांडीपारा रायपुर का निवासी था और व्हीलचेयर पर चलता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वकील अंकित उपाध्याय ने मोहदी गांव स्थित किशोर की जमीन का सौदा 50 लाख रुपये में कराया, लेकिन किशोर को केवल 30 लाख रुपये दिए। जब किशोर को धोखाधड़ी की भनक लगी और उसने बकाया 10 लाख रुपये की मांग की, तो आरोपी दंपति ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

शव की वीभत्स तरीके से पैकिंग और ठिकाने लगाने की कोशिश

जांच में खुलासा हुआ है कि किशोर की पहले गला रेतकर हत्या की गई, फिर शव को लाल रंग के सूटकेस में रखकर सीमेंट से पूरी तरह पैक किया गया। इसके बाद उस सूटकेस को एक स्टील ट्रंक में डालकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। कुछ समय बाद पूरे इलाके में दुर्गंध फैलने लगी, जिससे स्थानीय लोग झाड़ियों की ओर पहुंचे और ट्रंक देखकर पुलिस को सूचना दी।

जब पुलिस ने ट्रंक खोला, तो उसके भीतर सीमेंट से भरा एक सूटकेस मिला, जिसमें सड़ी-गली लाश ठूंसी हुई थी। फोरेंसिक टीम ने पुष्टि की कि बदबू छिपाने के लिए शव को मोटे सीमेंट से प्लास्टर किया गया था।

CCTV और दुकान की मार्किंग से मिले सुराग

ट्रंक पर ‘हब्बू भाई’ नाम की मार्किंग देख पुलिस गोलबाजार स्थित शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री पहुंची। वहां दुकानदार ने बताया कि हाल ही में एक महिला और पुरुष ने वही ट्रंक खरीदा था। पास की एक दुकान से CCTV फुटेज में देखा गया कि दोनों ट्रंक को ई-रिक्शा में लोड कराते नजर आए। (Raipur Murder Case)

इसके अलावा, कॉलोनी के मुख्य गेट पर लगे CCTV कैमरे में ट्रंक को एक ऑल्टो कार (CG 04 B 7700) की डिक्की में रखते हुए देखा गया, जिसकी पीछे-पीछे एक महिला स्कूटी पर जाती नजर आई। इन पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपति को दिल्ली से गिरफ्तार किया। (Raipur Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!